HomeबिहारArrahDM और SP ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश

DM और SP ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश

आरा समाहरणालय सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक राज के द्वारा संयुक्त रूप से विधि-व्यवस्था, मद्य निषेध, शस्त्र सत्यापन, सी.सी.ए., चेकपोस्ट प्रबंधन एवं निरोधात्मक कार्रवाई से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई।

  • हाइलाइट:
  • थाना-वार शस्त्रों का सत्यापन शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया
  • मुख्य चौक-चौराहों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में वाहनों की जांच का निर्देश

आरा समाहरणालय सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक राज के द्वारा संयुक्त रूप से विधि-व्यवस्था, मद्य निषेध, शस्त्र सत्यापन, सी.सी.ए., चेकपोस्ट प्रबंधन एवं निरोधात्मक कार्रवाई से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई।

बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को थाना-वार शस्त्रों का सत्यापन शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही मुख्य चौक-चौराहों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में वाहनों की लगातार सघन जांच सुनिश्चित करने का निर्देश जिला उत्पाद पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया।

पकड़ी गई शराबों के विनिष्टीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा शराब से संबंधित जब्त वाहनों की नीलामी हेतु प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त चेकपोस्ट का प्रस्ताव समय पर भेजने, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को नोटिस कर बांडडाउन करने तथा सी.सी.ए. से संबंधित प्रस्तावों में तेजी लाने का निर्देश भी सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया।

इस बैठक में अपर समाहर्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, उत्पाद पदाधिकारी, शस्त्र पदाधिकारी, जिला खनिज विकास पदाधिकारी, सभी थाना अध्यक्ष, सभी अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular