HomeबिहारArrahआरा के चौधरीयाना तरी मोहल्ला हत्या कांड का पुलिस ने किया खुलासा

आरा के चौधरीयाना तरी मोहल्ला हत्या कांड का पुलिस ने किया खुलासा

Bhojpur Police: आरा नगर थाना क्षेत्र के घुरा मोहल्ला तरी (चौधरीयाना) निवासी बाइक मैकेनिक मो. अफरोज हत्याकांड का पुलिस द्वारा खुलासा कर दिया गया है।

  • हाइलाइट: Bhojpur Police
  • पिता से झगड़े का बदला लेने के लिए बाइक मैकेनिक की कर दी हत्या, दो गिरफ्तार
  • मुख्य आरोपित शिवम सिंह से पूछताछ के बाद पुलिस ने किया हत्या का खुलासा
  • शिवम सिंह की निशानदेही पर थाना क्षेत्र के सिंगही से हत्या में इस्तेमाल पिस्टल बरामद
  • नगर थाना क्षेत्र के पश्चिम टोला में बुधवार की रात गोली मारकर की गयी थी हत्या

आरा नगर थाना क्षेत्र के घुरा मोहल्ला तरी (चौधरीयाना) निवासी बाइक मैकेनिक मो. अफरोज हत्याकांड का पुलिस द्वारा खुलासा कर दिया गया है। शिवम सिंह सहित दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शिवम सिंह की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में नगर थाना क्षेत्र के तरी सिद्धनाथ नगर निवासी सरोज सिंह और बड़हरा थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव निवासी दिनेश सिंह के पुत्र सत्यम कुमार शामिल हैं। दोनों मौसेरे भाई बताये जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार शिवम सिंह ने पिता से झगड़े का बदला लेने के लिए सत्यम कुमार के साथ बाइक मैकेनिक मो. अफरोज की हत्या की थी। उसने पूछताछ में यह बात भी स्वीकार कर ली है। सत्यम कुमार शिवम का साथ दे रहा था। सदर एसडीपीओ वन राज कुमार साह ने शुक्रवार को नगर थाने में प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी।

Bhojpur Police: हत्या में इस्तेमाल एक देसी पिस्टल और एक खोखा बरामद

उन्होंने बताया कि हत्या के बाद तकनीकी अनुसंधान, घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन और लोगों से पूछताछ में शिवम सिंह का नाम आया था। अफरोज के भाई के बयान पर भी शिवम सिंह उसके पिता सरोज सिंह और केशोपुर गांव निवासी उसके मौसेरे भाई सत्यम कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। उसके बाद आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर थानाध्यक्ष देवराज राय के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। टीम ने पहले सत्यम कुमार और उसके बाद टाउन थाना क्षेत्र के सिंगही से शिवम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। शिवम सिंह की निशानदेही पर सिंगही से बाइक, हत्या में इस्तेमाल एक देसी पिस्टल और एक खोखा बरामद किया गया।

एसडीपीओ ने बताया कि शिवम से पूछताछ में पता चला कि घटना से पहले मोहल्ले में चाय की दुकान पर उसके पिता का मो. अफरोज से झगड़ा हुआ था। छह रोज पहले अफरोज द्वारा उसके पिता को धक्का दे दिया गया था। उसी के प्रतिशोध में उसने अफरोज की गोली मार कर हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि पूर्व में छानबीन में यह भी पता चला कि बाइक बनाने के विवाद में मो.अफरोज और शिवम सिंह के बीच विवाद हुआ था। उन्होंने बताया कि जांच में यह भी बात सामने आयी कि दोनों पहले दोस्त थे। बाद में किसी बात को लेकर इनके बीच विवाद हुआ था। इस बीच बुधवार की रात अफरोज ने शिवम सिंह के पिता के झगड़ा कर लिया।

रात में घर लौट रहे बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या

बता दें कि अफरोज गैराज चलाता था। बुधवार की रात वह बाइक का पार्ट्स खरीदने पटना गया था। रात में वह पटना से लौट रहा था। रास्ते में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस मामले में उसके भाई शफी अहमद की ओर से तरी सिद्धनाथ नगर निवासी सरोज सिंह, उनके पुत्र शिवम सिंह और मूल रूप से बड़हरा थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव निवासी दिनेश सिंह के पुत्र सत्यम कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उसके बाद से पुलिस द्वारा आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही थी। उसी दौरान दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। तीसरे अभियुक्त सरोज सिंह की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। छापेमारी टीम में अपर थानाध्यक्ष शैलेश्वर प्रसाद, दारोगा राहुल कुमार दिनकर, नुमान अली शौकत, जूली कुमारी, प्रमोद चौधरी, एएसआई जावेद आलम और डीआईयू के पुलिस कर्मी शामिल थे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular