Sex racket Ara: भोजपुर पुलिस की टीम ने बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे आरा नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत “स्टे होम” होटल में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 15 युवक-युवतियों को पकड़ा गया।
- हाइलाइट: Sex racket Ara – सेक्स रैकेट की चर्चा:
- आपत्तिजनक स्थिति में थे युवक-युवतियां
- होटल के संचालक को पुलिस ने मौके से दबोचा
- दंडाधिकारी की मौजूदगी में पुलिस ने सील किया होटल
आरा। भोजपुर पुलिस की टीम ने बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत “स्टे होम” होटल में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 15 युवक-युवतियों को पकड़ा गया। वही मौके से होटल के संचालक को गिरफ्तार कर लिया। दंडाधिकारी की मौजूदगी में पुलिस ने होटल को सील कर दिया है। घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी रही। छापेमारी पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के दिशा निर्देशन में चल रही थी, जिसका नेतृत्व दो महिला प्रशिक्षु डीएसपी कर रही थी।
इस संबंध में महिला प्रशिक्षु डीएसपी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि नवादा क्षेत्र अंतर्गत “स्टे होम” होटल में अनैतिक कार्य हो रहा है। इसकी सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक को दिए गई, उनके निर्देशन में गठित टीम ने बजे करीब छापेमारी की गई। इस दौरान 15 युवक -युवतियों को पकड़ा गया। सभी बालिग हैं।
इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल के संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया। उक्त होटल बिना लाइसेंस के चल रहा था। दंडाधिकारी की मौजूदगी में होटल को सील कर दिया गया है। पुलिस इस मामले में अग्रतर कार्रवाई कर रही है।
.
Sex racket Ara: स्टे होम में चल रहा था गंदा काम
आरा नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टे होम होटल में छापेमारी के दौरान आठ महिला और सात युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। मौके से कंडोम के पैकेट और इस्तेमाल किए गए कंडोम भी बरामद किए गए। उसके बाद होटल को सील कर दिया गया। वहीं हिरासत में लिए गए सभी लोगों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। इधर, स्टे होम में गंदे काम का धंधा चलने की खबर में शहर के लोग सकते में आ गये हैं।

