Homeआरा भोजपुरगड़हनीगड़हनी थाना के खरईचा गांव में बाइक सवार चचेरे भाइयों को पिकअप...

गड़हनी थाना के खरईचा गांव में बाइक सवार चचेरे भाइयों को पिकअप ने रौंदा

Hrithik Kumar Ratanpur: भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के खरईचा गांव में गुरुवार की दोपहर बेलगाम पिकअप ने बाइक सवार चचेरे भाइयों को रौंद दिया। हादसे में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

jay kumar
  • हाइलाइट: Hrithik Kumar Ratanpur
  • बेलगाम पिकअप ने बाइक सवार चचेरे भाइयों को रौंदा, एक की मौत, दो जख्मी
  • जख्मियों का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • गड़हनी थाना क्षेत्र के खरईचा गांव के समीप गुरुवार की दोपहर घटी घटना

आरा। जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के खरईचा गांव में गुरुवार की दोपहर बेलगाम पिकअप ने बाइक सवार चचेरे भाइयों को रौंद दिया। हादसे में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना के बाद चालक पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर लोगों के बीच आफरा-तफरी का आलम रहा।

Hrithik Kumar Ratanpur : मृतक चांदी थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी

जानकारी के अनुसार मृतक चांदी थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी संजय कुमार सिंह का 18 वर्षीय पुत्र ऋतिक कुमार है। वह बीसीए का छात्र था। जबकि जख्मियों में चांदी थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी रतन प्रसाद का 16 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार एवं उसी गांव के निवासी इंद्रजीत प्रसाद को 19 वर्षीय पुत्र परमजीत कुमार शामिल है। तीनों रिश्ते में चचेरे भाई लगते हैं।

इधर, ऋतिक कुमार के बड़े पापा प्रमोद कुमार ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई परमजीत एवं दीपक कुमार के साथ बाइक द्वारा गड़हनी थाना क्षेत्र के रत्नाढ़ गांव अपनी चचेरी बहन निशा कुमारी के ससुराल उसे लाने के लिए जा रहा था। उसी दौरान खरईचा गांव के समीप बेलगाम पिकअप ने उनके बाइक में टक्कर मार दी। जिसमे ऋतिक कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथ रहे परमजीत कुमार एवं दीपक कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन दोनों के द्वारा फोन कर इसकी सूचना परिजनों को दी गई।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular