Jitendra Singh Bharhua: आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरिगांव के समीप गुरुवार की सुबह रोहतास निवासी बाइक सवार अधेड़ को रौंद दिया।
- हाइलाइट: Jitendra Singh Bharhua
- भोजपुर में सड़क हादसे के दौरान रोहतास के अधेड़ की मौत
- बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ की गई जान
- मुआवजे एवं ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर रोड जाम
- पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
- जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरिगांव के समीप गुरुवार की सुबह घटी घटना
आरा। आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरिगांव के समीप गुरुवार की सुबह रोहतास निवासी बाइक सवार अधेड़ को रौंद दिया। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया।
उधर, घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों एवं परिजन का आक्रोश भड़क उठा। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग एवं ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार करने को लेकर हरिगांव के समीप शव के साथ रोड जाम कर दिया। करीब चार घंटे तक जाम होने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई एवं आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा।
सूचना पाकर जगदीशपुर थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझा कर जाम को हटवाया गया। इसके पश्चात पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। जानकारी के अनुसार मृतक रोहतास जिला के दिनारा थाना क्षेत्र भरहुआ गांव निवासी रामदीप सिंह के 52 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार सिंह है। वह दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करते थे।


