HomeNewsबिहारबिहार सरकार के सभी मंत्रियों के बीच मंत्रालयों और विभागों का बंटवारा

बिहार सरकार के सभी मंत्रियों के बीच मंत्रालयों और विभागों का बंटवारा

All Ministers Bihar Government: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कैबिनेट विस्तार के बाद बिहार सरकार के सभी मंत्रियों के बीच मंत्रालयों और विभागों का बंटवारा कर दिया है।

jay kumar
  • हाइलाइट: All Ministers Bihar Government
  • भोजपुर के जगदीशपुर विधायक श्री भगवान सिंह कुशवाहा, मंत्री (जदयू) योजना एवं विकास विभाग
  • आरा विधायक संजय सिंह टाइगर, मंत्री (भाजपा) उच्च शिक्षा विभाग, विधि विभाग

पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कैबिनेट विस्तार के बाद बिहार सरकार के सभी मंत्रियों के बीच मंत्रालयों और विभागों का बंटवारा कर दिया है। सीएम सम्राट चौधरी ने गृह विभाग अपने पास रखा है। पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार मंत्री बनने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय मिला है। पिछली सरकार में डिप्टी सीएम रहे विजय कुमार सिन्हा का विभाग बदल दिया गया है। अब विजय सिन्हा कृषि मंत्रालय के मंत्री बनाए गए हैं। पिछली कैबिनेट में उनके पास राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की जिम्मेदारी थी। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल अब राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री होंगे। वह पहले भी यह विभाग संभाल चुके हैं।

बिहार के दोनों डिप्टी सीएम के पास कौन-से विभाग
सम्राट सरकार में जदयू कोटे से पहले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के पास जल संसाधन और संसदीय कार्य विभाग की जिम्मेदारी रहेगी। दूसरे डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव भी वित्त एवं वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बने रहेंगे, हालांकि उनसे ऊर्जा विभाग ले लिया गया है। पहली बार मंत्री बने बुलो मंडल को नया ऊर्जा मंत्री बनाया गया है।

मिथिलेश तिवारी बिहार के नए शिक्षा मंत्री
जदयू कोटे के मंत्री सुनील कुमार का विभाग बदल दिया गया है। शिक्षा विभाग भाजपा के पास चला गया है। मिथिलेश तिवारी बिहार के नए शिक्षा मंत्री बनाए गए हैं। इसके बदले स्वास्थ्य विभाग जदयू को मिला है, जिसकी कमान निशांत को सौंपी गई है।

अशोक चौधरी का विभाग बदला, श्रेयसी सिंह नई उद्योग मंत्री
जदयू के वरीय मंत्री अशोक चौधरी का विभाग बदल दिया गया है। पिछली नीतीश कैबिनेट में उनके पास ग्रामीण कार्य विभाग था, अब सम्राट सरकार में उन्हें खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बनाया गया है। वहीं, बिहार में निवेश लाने की जिम्मेदारी अब भाजपा की युवा महिला मंत्री श्रेयसी सिंह के कंधों पर है। श्रेयसी को बिहार का नया उद्योग मंत्री बनाया गया है।

Bijay singh
  • बिहार सरकार में किस पार्टी के किस मंत्री के पास कौन-सा विभाग, पूरी लिस्ट
  • सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री (भाजपा) गृह विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, सिविल विमानन, सभी अनावंटित विभाग
  • विजय चौधरी, डिप्टी सीएम (जदयू) जल संसाधन, संसदीय कार्य
  • बिजेंद्र यादव, डिप्टी सीएम (जदयू) वित्त एवं वाणिज्य कर
  • विजय सिन्हा, मंत्री (भाजपा) कृषि विभाग
  • रामकृपाल यादव, मंत्री (भाजपा) सहकारिता विभाग
  • नीतीश मिश्रा, मंत्री (भाजपा) नगर विकास एवं आवास विभाग, सूचना प्रावैधिकी
  • केदार गुप्ता, मंत्री (भाजपा) पर्यटन
  • दिलीप जायसवाल, मंत्री (भाजपा) राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
  • मिथिलेश तिवारी, मंत्री (भाजपा) शिक्षा विभाग
  • रमा निषाद, मंत्री (भाजपा) पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग
  • प्रमोद चंद्रवंशी, मंत्री (भाजपा) कला एवं संस्कृति विभाग
  • लखेंद्र पासवान, मंत्री (भाजपा) एससी, एसटी कल्याण विभाग
  • संजय सिंह टाइगर, मंत्री (भाजपा) उच्च शिक्षा विभाग, विधि विभाग
  • कुमार शैलेंद्र, मंत्री (भाजपा) पथ निर्माण विभाग
  • नंदकिशोर राम, मंत्री (भाजपा) डेयरी, मतस्य, पशु संसाधन विभाग
  • रामचंद्र प्रसाद, मंत्री (भाजपा) पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
  • अरुण शंकर प्रसाद, मंत्री (भाजपा) श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास
  • श्रेयसी सिंह, मंत्री (भाजपा) उद्योग, खेल
  • श्रवण कुमार, मंत्री (जदयू) ग्रामीण विकास, सूचना एवं जनसंपर्क
  • निशांत कुमार, मंत्री (जदयू) स्वास्थ्य विभाग
  • अशोक चौधरी, मंत्री (जदयू) खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग
  • लेशी सिंह, मंत्री (जदयू) भवन निर्माण विभाग
  • मदन सहनी, मंत्री (जदयू) मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग
  • सुनील कुमार, मंत्री (जदयू) ग्रामीण कार्य विभाग
  • जमा खान, मंत्री (जदयू) अल्पसंख्यक कल्याण विभाग
  • शीला मंडल, मंत्री (जदयू) विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकि शिक्षा विभाग
  • रत्नेश सदा, मंत्री (जदयू) आपदा प्रबंधन
  • श्री भगवान सिंह कुशवाहा, मंत्री (जदयू) योजना एवं विकास विभाग
  • दामोदर रावत, मंत्री (जदयू) परिवहन विभाग
  • शैलेश- बुलो मंडल, मंत्री (जदयू) ऊर्जा विभाग
  • श्वेता गुप्ता, मंत्री (जदयू) समाज कल्याण विभाग
  • संजय पासवान, मंत्री (लोजपा-आर) गन्ना उद्योग विभाग
  • संजय सिंह, मंत्री (लोजपा-आर) लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग
  • संतोष सुमन, मंत्री (हम) लघु जल संसाधन
  • दीपक प्रकाश, मंत्री (रालोमो) पंचायती राज
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular