Abhay Murder: भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदुनी गांव मोड़ के समीप गुरुवार की रात पैसे के विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
- हाइलाइट: Abhay Murder
- हम तुमको मार देंगे और जिंदा खा जाएंगे, फिर कट्टा निकाल ठोक दी गोली
- पैसे के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या
- इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम
- पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी
आरा। जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदुनी गांव मोड़ के समीप गुरुवार की रात पैसे के विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसे काफी करीब से सीने के बीच गोली मारी गई है। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
Abhay Murder : मृतक जगदीशपुर नगर विशेन टोला वार्ड नंबर-12 निवासी
उधर, घटना की सूचना पाकर मुख्यालय डीएसपी मनोज कुमार एवं टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली। उसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर नगर विशेन टोला वार्ड नंबर-12 निवासी मनोज यादव का 20 वर्षीय पुत्र अभय कुमार है।

इधर, मृतक के दोस्त स्वजन ने ‘खबरें आपकी’ को बताया कि आरोपी पक्ष के लोग मृतक के दोस्त ही है। उसने बताया कि वह अपने दोस्त अभय कुमार एवं तीन अन्य दोस्तो के साथ तेंदुनी गांव मोड स्थित दुकान पर चाय पीने गया था। जहां आरोपी पक्ष के लड़को से मामूली विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद वे लोग दुकान से बाहर आ गए।

तभी आरोपित द्वारा बोला जाने लगा कि हम तुमको मार देंगे और जिंदा खा जाएंगे। इसके बाद कट्टा निकाल कर अभय कुमार को गोली मार दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके पश्चात पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

