Homeआरा भोजपुरबिहियाबिहिया में हादसा : टेलर की चपेट में आने से बाइक सवार...

बिहिया में हादसा : टेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Accident in Bihiya: बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे 102 पर थाना क्षेत्र के बिहिया नगर स्थित पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की शाम एस्बेस्टस लदे टेलर की चपेट में आने से बाइक सवार 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौके पर हीं मौत हो गयी।

jay kumar
  • हाइलाइट :-
    • बिहिया नगर स्थित पेट्रोल पंप के समीप हुई घटना
    • मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव निवासी

Accident in Bihiya: खबरे आपकी  बिहिया/आरा: बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे 102 पर थाना क्षेत्र के बिहिया नगर स्थित पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की शाम एस्बेस्टस लदे टेलर की चपेट में आने से बाइक सवार 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौके पर हीं मौत हो गयी। मृतक का नाम संतोष कुमार सिंह है जो कि जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव निवासी परमेश्वर सिंह का पुत्र था।

जानकारी के अनुसार उक्त बाइक सवार बिहिया नगर में बाजार कर वापस अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान पेट्रोल पंप के समीप एस्बेस्टस शीट लदे ट्रेलर की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद टेलर का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गयी। मामले की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल आरा भेज दिया है।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular