Homeबिहारआरायुवा राजद भोजपुर जिला कार्यकारिणी की बैठक, देश में जातीय गणना कराने...

युवा राजद भोजपुर जिला कार्यकारिणी की बैठक, देश में जातीय गणना कराने की मांग

Youth RJD Politician Ara: आरा परिसदन के सभागार में युवा राजद की जिला कार्यकारिणी की बैठक में पूरे देश में जातीय गणना कराने और बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी पर रोक लगाने के साथ नई शिक्षा निति को वापस लेने की मांग की गई।

  • हाइलाइट :-
    • मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव सह भोजपुर के प्रभारी अजीत यादव रहे मौजूद
    • युवा राजद ने प्रखंड और पंचायतों में संगठन का किया विस्तार – शैलेन्द्र कुमार

Youth RJD Politician Ara खबरे आपकी आरा: युवा राजद की जिला कार्यकारिणी की बैठक आरा परिसदन के सभागार में बुधवार को की गई। अध्यक्षता युवा राजद के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने की और संचालन प्रधान महासचिव रजनीश यादव ने किया। बैठक में पूरे देश में जातीय गणना कराने और बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी पर रोक लगाने के साथ नई शिक्षा निति को वापस लेने की मांग की गई।

मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव सह भोजपुर के प्रभारी अजीत यादव मौजूद थे। उन्होंने कहा कि युवा राजद को पूरे बिहार में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाना है। शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि जिला युवा राजद ने प्रखंड और पंचायतों में संगठन का विस्तार कर दिया है। इसका परिणाम आज युवा राजद की कार्यकारिणी की बैठक में देखने को मिला।

प्रदेश महासचिव धनंजय सिंह, भीम यादव, मनु यादव, आरती देवी, अनुराग पाण्डे, कोषाध्यक्ष सोनू रा, रजनीश यादव ने संयुक्त रुप से कहा की युवा राजद भोजपुर अपने नेता लालू यादव, तेजस्वी यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह व राजेश यादव के नेतृत्व में युवा राजद मजबूती के साथ मिलकर आगामी चुनाव मे भाजपा को हराने के लिए संकल्पित है।

कार्यक्रम में राजद जिलाध्यक्ष वीरबल यादव, धनंजय यादव, भीम यादव, आरती देवी, आशा देवी, आसमा खातून, सोनू कुमार, विनोद चंद्रवंशी, अरुण यादव, भीम यादव, सनोज यादव, चलू यादव, गांधी यादव, अनुप मौर्य, ब्रह्मदेव, जितेन्द्र, कुणाल, भाई बरमेश्वर, नासिर, मुन्ना साहनी, अनिल राय, उमेश यादव, किसन पासवान, रवि ठाकुर, बद्रीनारायण, संजय आदि थे। कृष्णा, अजीत, अमीत ठाकुर सहित युवा राजद के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular