HomeबिहारArrahकरजा गांव की किशोरी की गंगा में डूबने से हुई थी मौत,...

करजा गांव की किशोरी की गंगा में डूबने से हुई थी मौत, परिजनों ने की पहचान

Bhojpur Khabar: धोबहा ओपी क्षेत्र के बाघा मौज स्थित लघुटोना और बाघा घाट के बीच गंगा नदी से एक किशोरी का शव बरामद किया गया था।

  • हाइलाइट :-
    • सूचना मिलने पर आरा सदर अस्पताल पहुंचे थे परिजन
    • पोस्टमार्टम रूम में तीसरे दिन परिजनों ने की शव की पहचान

Bhojpur Khabar खबरे आपकी आरा। भोजपुर के धोबहां ओपी क्षेत्र के बाघा मौज स्थित लघुटोला और बाघा घाट के बीच गंगा नदी में डूबने से मृत किशोरी की पहचान कर ली गयी है। वह बिहिया थाना क्षेत्र के करजा गांव निवासी राजेश ओझा की 16 वर्षीया पुत्री धोनी कुमारी थी। बुधवार की दोपहर उसकी मां मीरा देवी सहित अन्य परिजनों की ओर से शव की पहचान की गयी।

मीरा देवी ने बताया कि शनिवार की सुबह उनकी बेटी घर से निकली थी। उसके बाद घर नहीं लौटी। तब खोजबीन की गयी, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। बुधवार को स्थानीय लोगों से पता चला कि एक बच्ची का शव गंगा नदी से बरामद किया गया है। उस आधार पर वे लोग आरा सदर अस्पताल पहुंचे और पोस्टमार्टम रूम में शव को देख पहचान की। इसके बाद परिजन शव को दाह-संस्कार के लिए घर ले गए।

बता दें कि धोबहा ओपी क्षेत्र के बाघा मौज स्थित लघुटोना और बाघा घाट के बीच गंगा नदी से एक किशोरी का शव बरामद किया गया था। पुलिस की ओर से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को लावारिस सेवा केंद्र को सौंप दिया गया था।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular