Homeआरा भोजपुरबिहियाबाजार करने गई बुजुर्ग महिला को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

बाजार करने गई बुजुर्ग महिला को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

Kharoni Accident : मृतका बिहिया थाना क्षेत्र के खरौनी गांव निवासी स्व.कृष्णा सिंह की 69 वर्षीया पत्नी उमरावती कुंअर है।

Kharoni Accident : मृतका बिहिया थाना क्षेत्र के खरौनी गांव निवासी स्व.कृष्णा सिंह की 69 वर्षीया पत्नी उमरावती कुंअर है।

  • हाइलाइट्स:Kharoni Accident
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • बिहिया थाना क्षेत्र के खरौनी गांव के समीप शनिवार की शाम घटी घटना

आरा/बिहिया: आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के खरौनी गांव के समीप शनिवार की शाम अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला को रौंद दिया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतका बिहिया थाना क्षेत्र के खरौनी गांव निवासी स्व.कृष्णा सिंह की 69 वर्षीया पत्नी उमरावती कुंअर है।

इधर, मृतका के भतीजे गुड्डू सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम वह बाजार करने के लिए अपने गांव से बिहिया चौरास्ता गई थी। जब वह बाजार कर वापस अपने गांव लौट रही थी और लौटने के क्रम में खरौनी गांव के समीप बस से उतर कर सड़क पार कर रही थी। उसी दौरान अज्ञात वाहन उन्हें रौंद दिया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया बताया जाता है कि मृतका को तीन पुत्र संजय सिंह, अभय सिंह, विनय सिंह व दो पुत्री बेबी देवी एवं किरण कुंअर है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। उसके सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular