Homeराजनीतअपराधियों को संरक्षण व जाती विशेष की पैरवी का आरोप-प्रत्यारोप चर्चा में

अपराधियों को संरक्षण व जाती विशेष की पैरवी का आरोप-प्रत्यारोप चर्चा में

Rahul Tiwari and Shri Bhagwan singh :शाहपुर विधायक राहुल तिवारी और विधान पार्षद श्रीभगवान सिंह कुशवाहा के बीच अपराधियों को संरक्षण देने व जाती विशेष की पैरवी को लेकर आरोप-प्रत्यारोप जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Rahul Tiwari and Shri Bhagwan singh :शाहपुर विधायक राहुल तिवारी और विधान पार्षद श्रीभगवान सिंह कुशवाहा के बीच अपराधियों को संरक्षण देने व जाती विशेष की पैरवी को लेकर आरोप-प्रत्यारोप जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

  • हाइलाइट्स:Rahul Tiwari and Shri Bhagwan singh
    • फायरिंग करने वाले और गोली मारने वाले 95% लोग राजद (RJD) के समर्थक हैं: पूर्व मंत्री
    • लालूजी के हाथ जोड़े और लोकसभा चुनाव क्यों लड़े थे श्रीभगवान सिंह कुशवाहा: राहुल तिवारी

आरा/शाहपुर: भोजपुर जिले के दो कद्दावर नेता शिवानंद तिवारी एवं श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने अपने राजनीतिक करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। वही शिवानंद तिवारी के पुत्र राहुल तिवारी (शाहपुर विधायक) और विधान पार्षद श्रीभगवान सिंह कुशवाहा के बीच अपराधियों को संरक्षण देने व जाती विशेष की पैरवी को लेकर आरोप-प्रत्यारोप जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विदित रहें की मीडिया कर्मी द्वारा जिले में बढ़ते अपराध के सवाल पर पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने शाहपुर विधायक राहुल तिवारी और आरा के सांसद सुदामा प्रसाद पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। श्री कुशवाहा ने यह भी स्पष्ट किया कि फायरिंग करने वाले और गोली मारने वाले 95% लोग राजद (RJD) के समर्थक हैं।

वही पार्टी एवं अपने ऊपर लगाए पूर्व मंत्री के आरोप को लेकर शाहपुर विधायक राहुल तिवारी ने यह सवाल उठाया कि उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे राजद से लोकसभा चुनाव क्यों लड़े थे। लालूजी के हाथ जोड़े, रही बात जाती विशेष की पैरवी को तो जिले में यह सर्वविदित है। वें सीनियर लीडर है, व्यक्तिगत हमलों के बजायें उन्हे अपनी सियासी स्थिति का विश्लेषण करना चाहिये।

इधर, राजनीत के जानकारों के द्वारा इसे आगामी विधानसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में जातीय, राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए वोट बैंक को प्रभावी रूप से साधने का खेल बताया जा रहा है।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular