Homeआरा भोजपुरबिहियाअज्ञात वाहन ने बाइक सवार छात्र को रौंदा, मौत

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार छात्र को रौंदा, मौत

बिहिया थाना के मझौली गांव स्थित ब्रह्म बाबा के समीप हुई घटना

Majhauli Accident: मृत छात्र बिहिया थाना क्षेत्र के चकवथ गांव निवासी टुनटुन साव का 17 वर्षीय पुत्र विनीत कुमार है। वह पेशे से इंटर का छात्र था।

  • हाइलाइट :- Majhauli Accident
    • बिहिया थाना क्षेत्र के मझौली गांव स्थित ब्रह्म बाबा के समीप रविवार की सुबह घटी घटना
    • शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

आरा: बिहिया-तीयर मार्ग पर भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के मझौली गांव स्थित ब्रह्म बाबा के समीप रविवार की सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक सवार छात्र को रौंद दिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृत छात्र बिहिया थाना क्षेत्र के चकवथ गांव निवासी टुनटुन साव का 17 वर्षीय पुत्र विनीत कुमार है। वह पेशे से इंटर का छात्र था।

इधर, मृत छात्र के पिता टुनटुन साव ने बताया कि वह गांव में ही खैनी, पान व गुटखा गुमटी लगाकर बेचते है। रविवार की सुबह वह खैनी, पान व गुटखा लाने के लिए बाइक द्वारा अपने गांव से बिहिया बाजार जा रहा था। उसी दौरान मझौली गांव स्थित ब्रह्म बाबा के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उससे रौंद दिया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular