Homeआरा भोजपुरपीरोयात्री बस से गांजा तस्करी का भंडाफोड़, भारी मात्रा में गांजा बरामद

यात्री बस से गांजा तस्करी का भंडाफोड़, भारी मात्रा में गांजा बरामद

भोजपुर के पीरो अनुमंडल पुलिस की टीम ने यात्री बस से गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया है।

Piro Gandhi Chowk – Ganja: भोजपुर के पीरो अनुमंडल पुलिस की टीम ने यात्री बस से गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने 71.1 किलो गांजा के साथ तीन तस्करो को गिरफ्तार किया है।

jay kumar
  • हाइलाइट :- Piro Gandhi Chowk – Ganja
    • 71.1 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
    • अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    • पीरो डीएसपी राहुल सिंह ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी

आरा/पीरो: भोजपुर के पीरो अनुमंडल पुलिस की टीम ने यात्री बस से गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया है।इस दौरान पुलिस ने 71.1 किलो गांजा के साथ तीन तस्करो को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चार मोबाइल भी बरामद हुआ। जब्त गांजा 18 पैकेट में था। जिसकी कीमत लाखो में आंकी जा रही है। इसकी जानकारी पीरो डीएपी राहुल सिंह ने दी।

गिरफ्तार तस्करो में उदवंतनगर के दर्शन छपरा निवासी अखिलेश सिंह का पुत्र चन्दन कुमार, आरा नगर थाना क्षेत्र के रघुटोला निवासी उमेश यादव का पुत्र दुना कुमार एवं शंभू यादव का पुत्र श्रवण कुमार यादव है।

डीएसपी ने बताया की 7 अप्रैल की सुबह करीब साढ़े नौ बजे में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गठित उड़नदस्ता दल में प्रभारी दण्डाधिकारी लखेन्द्र कुमार, प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी पुअनि बदन पासवान (ईमादपुर थाना), पुअनि मनीष कुमार सिंह (पीरो थाना) एवं अंचल गार्ड के द्वारा पीरो गांधी चौक के पास संयुक्त वाहन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान सिंह ट्रैवल्स यात्री बस से कुल-71.100 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया हैं। इस संबंध में पीरो थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया हैं।

पढ़ें :- पीरो की ताजा खबर, हिन्दी के ब्रेकिंग न्यूज

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular