Homeआरा भोजपुरशाहपुरजनप्रतिनिधियों ने शाहपुर को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग उठाई

जनप्रतिनिधियों ने शाहपुर को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग उठाई

  • हाइलाइट: Shahpur Flood Relief
  • बाढ़ राहत कार्यों को लेकर शाहपुर में आयोजित प्रशासनिक समीक्षा बैठक
  • एसडीएम के समक्ष बैठक में जनप्रतिनिधियों ने की बाढ़ क्षेत्र घोषित करने की मांग

शाहपुर,आरा। भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार शनिवार को शाहपुर में एसडीएम संजीत कुमार के द्वारा बाढ़ की स्थिति की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही।

Shahpur Flood Relief – एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया

बैठक में राहत एवं बचाव कार्यों की गहन समीक्षा की गई जिनमें प्रमुखतः सामुदायिक किचन, पालीथिन शीट, पशुचारा की आपूर्ति, चापाकल एवं शौचालय व्यवस्था, एवं नाव संचालन शामिल रहे। एसडीएम श्री कुमार ने पंचायतवार फीडबैक के आधार पर राहत कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू रूप से संचालित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा शाहपुर अंचल को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग उठाई गई। मुखिया एवं प्रतिनिधियों द्वारा पालीथिन शीट की कमी की भी शिकायत की गई, जिसपर एसडीएम श्री कुमार ने जानकारी दी कि वर्तमान में 2000 शीट उपलब्ध हैं एवं अतिरिक्त 10,000 शीट के लिए मांग भेजी गई है।

इस बैठक में डीसीएलआर अमरेंद्र कुमार, बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, सीओ रश्मि सागर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अतिउल्लाह अंसारी सहित मुखिया मनोज ठाकुर, बीरबल सिंह, बलीराम यादव, भरत ओझा, सोनू सिंह, विद्यासागर प्रसाद, अखिल सिंह, अजय सिंह, विष्णु राम एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी/जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular