Homeराजनीतगुजरात का भाग्योदय औद्योगीकरण से बिहार का मंदिर से... शिवानन्द

गुजरात का भाग्योदय औद्योगीकरण से बिहार का मंदिर से… शिवानन्द

  • हाइलाइट: Shivanand Tiwari
    • बिहार का सत्तर प्रतिशत इलाक़ा बाढ़ से है त्रस्त
    • इधर, राजधर्म भूल कर धार्मिक अनुष्ठान में है व्यस्त

पटना,बिहार। पूर्व सांसद शिवानन्द तिवारी ने कहा की मोदी जी और अमित शाह जी जब भी गुजरात जाते हैं तो किसी न किसी बड़े उद्योग का या तो शिलान्यास करते हैं या उद्घाटन. गुजरात का भाग्योदय औद्योगीकरण से होता है. लेकिन अमित शाह जी कह रहे हैं कि बिहार का भाग्योदय मंदिर के शिलान्यास से होगा. भोले भाले बिहारियों के धार्मिक तुष्टिकरण द्वारा वोट जुगाड़ की यह गुजराती चालबाजी है.

Shivanand Tiwari – संकट ग्रस्त बिहारियों को बचाने के राजधर्म को भूल गये अमित शाह और नीतीश कुमार

बिहार के कई इलाक़ों में गांव-घर गंगा तथा अन्य नदियों में समाहित हो रहे हैं. बिहार का सत्तर प्रतिशत इलाक़ा बाढ़ से त्रस्त है. लेकिन अमित शाह और नीतीश कुमार इन संकट ग्रस्त बिहारियों को बचाने और उनको राहत पहुँचाने का अपना राजधर्म भूल कर बिहारियों की धार्मिक मानसिकता का शोषण करने के अनुष्ठान में व्यस्त हैं.

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular