HomeNewsक्राइमबड़ी खबरः आरा में छात्र की गोली मार हत्या

बड़ी खबरः आरा में छात्र की गोली मार हत्या

Akash Kumar shot-आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम

jay kumar

आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के पुरानी पुलिस लाइन स्थित पेट्रोल पम्प के समीप सोमवार की शाम हथियारबंद बदमाशों ने एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक को बाय साइड सिर में काफी नजदीक से गोली मारी गई है। सरेशाम इस वारदात के बाद आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है। इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

टाउन थाना क्षेत्र के मझौंवा की घटना

Akash Kumar shot जानकारी के अनुसार मृतक मंझौवा निवासी हुलास प्रसाद का 18 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार है। वह इंटर का छात्र था। इधर, मृतक के साथ रहे दोस्त राजीव कुमार ने बताया कि चार रोज पहले मौलाबाग स्थित शांतिनगर मोहल्ले के कुछ युवकों से मामूली झगड़ा हुआ था। लेकिन बात खत्म हो गई थी। आज शाम चारो दोस्त शिवगंज आए थे। जब वे वापस पैदल घर लौट रहे थे। इसी बीच पेट्रोल पंप के समीप तीन बाइक पर सवार करीब छह लोग वहां आ धमके और आकाश कुमार को गोली मार दी। इसके बाद एक राउंड फायरिंग कर बाइक पर बैठकर फरार हो गए।

Akash Kumar shot dead in Majhowa

वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत दलबल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली। घटना कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया, पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular