Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजपुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष का भाई अवैध वसूली में गिरफ्तार,...

पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष का भाई अवैध वसूली में गिरफ्तार, सस्पेंड थानाध्यक्ष हुए फरार

FIR on SHO-सहार थानेदार की मिलीभगत से चल रहा था अवैध वसूली का धंधा

अरवल से पकड़ा गया प्रदेश अध्यक्ष का भाई, करीब साढ़े सात लाख रुपये बरामद

भोजपुर के सहार में बालू लदे ट्रक चालकों से थाना इंचार्ज की मिलीभगत से अवैध वसूली का खेल चल रहा था। पैसे नहीं देने पर ट्रक चालकों के साथ मारपीट भी की जाती थी। इस खेल में बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष के भाई भी शामिल हैं। हालांकि मामला सामने आने पर भोजपुर एसपी द्वारा बड़ी कार्रवाई गयी है। इस मामले में FIR on SHO सहार के थाना इंचार्ज आनंद कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं जबरन वसूली और चालकों से मारपीट में बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष के भाई सह ट्रांसपोर्टर अशोक कुमार को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

Arrest

सहार थानाध्यक्ष आनंद कुमार और प्रदेश अध्यक्ष के भाई सह ट्रांसपोर्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

अवैध वसूली के इस खेल मामले में सहार थाना इंचार्ज और अशोक कुमार के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है। गिरफ्तार अशोक कुमार सहार थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव निवासी दुधेश्वर सिंह का पुत्र अशोक कुमार है। रविवार की शाम उसे अरवल स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। इस दौरान उसके घर से करीब साढ़े सात लाख रुपये नगद और पैसे मांगने में इस्तेमाल मोबाइल बरामद किया गया है।

सहार में बालू ट्रक चालकों से जबरन पैसे वसूली और मारपीट के मामले में एसपी की कार्रवाई

एसपी राकेश कुमार दूबे ने बताया कि ट्रक मालिक संजय कुमार द्वारा सहार में पुलिस की मिलीभगत से अवैध वसूली और मारपीट करने की शिकायत की गयी थी। जांच में शिकायत सही पायी गयी और वसूली करने में अशोक कुमार का नाम आया। उसके बाद डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम बनाकर छापेमारी की गयी। टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर अरवल स्थित आवास पर छापेमारी कर अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान अशोक कुमार के घर से करीब साढ़े सात लाख रुपये भी बरामद किये गये। छापेमारी में डीआईयू टीम के इंस्पेक्टर शशिशेखर चौधरी, दारोगा अवधेश कुमार और सुदेह कुमार शामिल थे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular