Homeबिहारआरा भोजपुरपिकअप एवं बाइक की सीधी भिड़ंत में बाइक सवार दो दोस्त जख्मी,...

पिकअप एवं बाइक की सीधी भिड़ंत में बाइक सवार दो दोस्त जख्मी, एक रेफर

Mathurapur-पिकअप एवं बाइक की सीधी भिड़ंत में मथुरापुर के बाइक सवार दो दोस्त जख्मी, एक रेफर

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हीनगंज के समीप सोमवार की शाम घटी घटना

आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हीनगंज पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की शाम पिकअप एवं बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो दोस्त जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें कोरा पंचायत के मुखिया पुत्र अमर कुमार यादव के द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद एक को चिंताजनक हालत में पटना रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार जख्मियों में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव निवासी विक्रमा सिंह उर्फ लाली सिंह का पुत्र रंजन कुमार यादव एवं उसका दोस्त उसी गांव के निवासी परशुराम सिंह का 15 वर्षीय पुत्र है।

जख्मी मनीष कुमार ने बताया कि दोनों बाइक पर सवार होकर अपने गांव मथुरापुर Mathurapur से इसाढ़ी बाजार स्थित पंप पर पेट्रोल लेने गए थे। जब दोनो वापस बाइक से घर लौट रहे थे। इसी बीच दुल्हीनगंज स्थित पेट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा से आ रही पिकअप से सीधी भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों बाइक से गिर पड़े और जख्मी हो गये। जख्मी रंजन कुमार यादव को पटना रेफर कर दिया गया।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular