Homeआरा भोजपुरतरारीTARARI: भोजपुर के सेदहा में युवक की गोली मारकर हत्या

TARARI: भोजपुर के सेदहा में युवक की गोली मारकर हत्या

Akhil Singh shot dead: मृतक भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के सेदहा गांव निवासी स्व. मनोज सिंह का 24 वर्षीय पुत्र अखिल सिंह है।

Akhil Singh shot dead: मृतक भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के सेदहा गांव निवासी स्व. मनोज सिंह का 24 वर्षीय पुत्र अखिल सिंह है।

  • हाइलाइट : Akhil Singh shot dead
    • हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं
    • घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल टीम

आरा/तरारी: भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के सेदहा गांव में रविवार की रात हथियारबंद बदमाश ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक को काफी करीब से दो गोली दाहिने साइड गर्दन एवं एक गोली पेट में मारी गई है। जिसके कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। जानकारी के अनुसार, मृतक तरारी थाना क्षेत्र के सेदहा गांव निवासी स्व. मनोज सिंह का 24 वर्षीय पुत्र अखिल सिंह है।

उधर, घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार, पीरो एसडीपीओ राहुल सिंह एवं तरारी थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार भास्कर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस द्वारा एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। वहीं एफएसएल ने पहुंच घटनास्थल पर कई साक्ष्य को संकलन किया। जबकि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular