Homeशाहपुरगौराबहोरनपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव में होली की रात एक सनसनीखेज...

बहोरनपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव में होली की रात एक सनसनीखेज वारदात

Akhilesh Thakur shot: भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड अंतर्गत बहोरनपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव में बुधवार की रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है।

jay kumar
  • हाइलाइट: Akhilesh Thakur shot
  • जमीन के विवाद में दरवाजे पर चढ़कर युवक को मारी गोली
  • जख्मी का शहर के निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
  • तीन नामजद व तीन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

आरा। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड अंतर्गत बहोरनपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव में बुधवार की रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पूर्व से चले आ रहे जमीनी विवाद को लेकर एक युवक को उसके घर के दरवाजे पर ही गोली मार दी गई। गोली युवक के बाएं हाथ में लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद परिजनों द्वारा घायल को उपचार के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, घायल युवक बहोरनपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव (वार्ड नंबर-4) निवासी स्वर्गीय श्रीराम ठाकुर के 34 वर्षीय पुत्र अखिलेश ठाकुर है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस सक्रिय हो गई और घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी।

इस मामले में बहोरनपुर थानाध्यक्ष ने ‘खबरे आपकी’ को बताया कि प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। जख्मी अखिलेश ठाकुर के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

इसमें गौरा गांव निवासी निरंजन ठाकुर सहित तीन नामजद और तीन अज्ञात व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है। हालांकि, पुलिस को घटनास्थल से अब तक कोई भी खोखा बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular