Homeबिहारआराशर्त लगाने के बाद नदी में कूदा किशोर लापता

शर्त लगाने के बाद नदी में कूदा किशोर लापता

Akhtiyarpur Barka Gaon: भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत बख्तियारपुर (बड़का गांव) में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां महज एक शर्त के कारण 15 वर्षीय किशोर की जान जोखिम में पड़ गई।

jay kumar
  • हाइलाइट: Akhtiyarpur Barka Gaon
  • गजराजगंज ओपी क्षेत्र के अख्तियारपुर (बड़का गांव) में गुरुवार की शाम घटी घटना

आरा। भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत बख्तियारपुर (बड़का गांव) में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां महज एक शर्त के कारण 15 वर्षीय किशोर की जान जोखिम में पड़ गई। गुरुवार की शाम हुई इस घटना के बाद से ही किशोर लापता है और उसकी तलाश के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Akhtiyarpur Barka Gaon: बच्चों के बीच एक शर्त लगी और अंकित ने पुल से नदी में छलांग लगा दी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लापता किशोर की पहचान बख्तियारपुर निवासी अजय पासवान के पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम अंकित अपने साथियों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान बच्चों के बीच एक शर्त लगी, जिसके तहत अंकित ने पुल से नदी में छलांग लगा दी। नदी की गहराई और बहाव का अंदाजा न होने के कारण वह पानी में डूब गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। किशोर के लापता होने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों ने काफी मशक्कत के साथ नदी में उसकी खोजबीन की, लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण सफलता हाथ नहीं लगी।

इसके बाद राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम को सूचित किया गया, जो घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि, रोशनी की कमी के कारण सर्च ऑपरेशन शुरू करने में तकनीकी कठिनाइयां आईं। इस घटना के बाद से अंकित के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular