Homeबिहारआराअग्निपथ योजना और रक्षा बलों में कमीशन प्रवेश को लेकर बच्चों को...

अग्निपथ योजना और रक्षा बलों में कमीशन प्रवेश को लेकर बच्चों को किया गया जागरूक

Agnipath Scheme: आरा शहर के शुभ नारायणनगर मझौंवा स्थित संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में गुरुवार को रक्षा बलों में अग्निपथ योजना और कमीशन प्रवेश के अवसरों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मशीनीकृत इन्फैंट्री रेजिमेंट के रिकॉर्ड्स द्वारा आउटरीच कार्यक्रम “मिशन निरंतर मिलाप 1.0: चरण चतुर्थ (केंद्रीय पूर्व क्षेत्र)” के तहत किया गया।

इस दौरान बिहार में अग्निपथ योजना और रक्षा बलों में विभिन्न कमीशन प्रवेश के अवसरों पर बच्चों को जागरूकता किया गया। कार्यक्रम के दौरान कर्नल एस. के. सिंह (सेवानिवृत्त), अध्यक्ष, पूर्व सैनिक समिति, आरा और विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अर्चना कुमारी के सहयोग से आयोजित किया गया था। इस मौके पर 157 छात्र एवं 135 छात्राएं उपस्थित थे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular