Homeबिहारआराआरा में बाइक सवार किशोर को लगी गोली

आरा में बाइक सवार किशोर को लगी गोली

Aman Singh Saraiya: जख्मी किशोर कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी मंजर सिंह का 16 वर्षीय पुत्र अमन सिंह है। वर्तमान में वह टाउन थाना क्षेत्र अहिरपुरवा मोहल्ले में किराए के मकान में रहता है।

  • हाइलाइट: Aman Singh Saraiya
  • घटना का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस
  • पुलिस एक को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
  • टाउन थाना क्षेत्र इलाके में गुरुवार की दोपहर घटी घटना

आरा। शहर के टाउन थाना क्षेत्र इलाके में गुरुवार की दोपहर संदेहास्पदस्थिति में एक बाइक सवार किशोर को गोली लग गई। जख्मी किशोर को बाएं साइड कमर के पास गोली लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल से शहर के महावीर टोला स्थित मेडिकॉन अस्पताल में ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के दौरान ऑपरेशन कर बुलेट निकाला गया। उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार जख्मी किशोर कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी मंजर सिंह का 16 वर्षीय पुत्र अमन सिंह है। वर्तमान में वह टाउन थाना क्षेत्र अहिरपुरवा मोहल्ले में किराए के मकान में रहता है।

वही संबंध में सदर एसडीपीओ वन राजकुमार साह ने बताया कि जख्मी अमन सिंह के दोस्त अंकित प्रशांत पाठक द्वारा बताया गया है कि वह उसे छोड़ने के लिए तरी मोहल्ला गया था। वापस लौटने के बीच उसे गोली कैसे लगी। यह उसे नहीं मालूम। उसके बड़े भाई के द्वारा अमन सिंह को गोली लगने की सूचना दी गई। मामला संदेहास्पद लगता है। वैसे पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular