Avinash Sohra: भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी के समीप बुधवार की शाम घर से सूरत जाने के लिए निकले अधेड़ का शव बरामद हुआ है।
- हाइलाइट: Avinash Sohra
- सूरत जाने के लिए घर से निकले अधेड़ का शव बरामद
- बीमारी के कारण मौत होने की जताई जा रही आशंका
- कोईलवर थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी के समीप बुधवार की शाम बरामद हुआ शव
आरा। जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी के समीप बुधवार की शाम घर से सूरत जाने के लिए निकले अधेड़ का शव बरामद हुआ है। वहीं बीमारी के कारण मौत होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मृतक पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के सोहरा गांव निवासी अनिल सिंह के 49 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार है। वह सूरत में स्थित कपड़ा फैक्ट्री में काम करते थे।
इधर, मृतक के बेटे आकाश ने ‘खबरें आपकी’ को बताया कि बुधवार की सुबह करीब दस बजे वह ट्रेन द्वारा सूरत जाने के लिए घर से निकले थे। इसी बीच उनकी मौत हो गई। जब वह ड्यूटी पर था, तो कोईलवर थाना पुलिस द्वारा फोन कर सूचना दी गई की आपके पिताजी की मौत हो गई है। तब परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।
वहीं पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार अधेड़ की मौत बीमारी के कारण होना प्रतीत होता है।हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

