Sunday, May 5, 2024
No menu items!
Homeराजनीतगृहमंत्री ने कहा आबादी के आंकड़ों में हुई हेरा फेरी, तेजस्वी ने...

गृहमंत्री ने कहा आबादी के आंकड़ों में हुई हेरा फेरी, तेजस्वी ने पूछे पांच सवाल

Amit Shah – Tejashwi questions: बिहार दौरे पर आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुजफ्फरपुर स्थित पताही हवाई अड्डा मैदान में किसान रैली को संबोधित करते लालू यादव, नीतीश कुमार के साथ बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा।

  • हाइलाइट :-
    • अमित शाह ने कहा लालू यादव ने प्रेशर देकर यादव और मुस्लिमों की आबादी के आंकड़ों में हेरा फेरी कराई
    • उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए गृहमंत्री अमित शाह से पूछे पांच सवाल

Amit Shah – Tejashwi questions: बिहार दौरे पर आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुजफ्फरपुर स्थित पताही हवाई अड्डा मैदान में किसान रैली को संबोधित करते लालू यादव, नीतीश कुमार के साथ बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह सरकार ईबीसी विरोधी है। अपने बेटे को बिहार का सीएम बनवाने के लिए लालू यादव ने प्रेशर देकर यादव और मुस्लिमों की आबादी के आंकड़ों में हेरा फेरी कराई। सीएम नीतीश ने उनका साथ देकर पिछड़े और अति पिछड़े समाज के लोगों को धोखा दिया। इस पर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है।

BREAKING NEWS
BREAKING NEWS

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए गृहमंत्री अमित शाह से पांच सवाल पूछे हैं। आज रविवार को बयान जारी कर कहा माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी झूठ व भ्रम न फैलाएं। पांच सवाल पूछते हुए तेजस्वी यादव ने कहा की गृहमंत्री अमित शाह झूठ व भ्रम फैलाने की बजाय बताएँ कि:-

  1. अगर बिहार के जातीय सर्वे के आँकड़े गलत है तो केंद्र सरकार पूरे देश और सभी राज्यों में जातीय गणना करा अपने आँकड़े जारी क्यों नहीं करती?
  2. BJP शासित राज्यों में BJP जातिगत गणना क्यों नहीं कराती?
  3. केंद्र सरकार में कितने 𝐎𝐁𝐂/𝐒𝐂/𝐒𝐓 कैबिनेट मंत्री है और कितने गैर 𝐎𝐁𝐂/𝐒𝐂/𝐒𝐓? सूची जारी करें। खानापूर्ति के लिए इक्का-दुक्का मंत्री है भी तो उन्हें गैर-महत्त्वपूर्ण विभाग क्यों दिया हुआ है?
  4. BJP के कितने मुख्यमंत्री 𝐎𝐁𝐂/𝐒𝐂/𝐒𝐓 है? पिछड़ा और गैर-पिछड़ा मुख्यमंत्री का तुलनात्मक प्रतिशत बताएँ?
  5. BJP के बिहार से केंद्र में कितने पिछड़ा और अतिपिछड़ा 𝐂𝐀𝐁𝐈𝐍𝐄𝐓 मंत्री है? 𝐙𝐄𝐑𝐎 है 𝟎?
    जवाब देंगे, तो आपके साथ-साथ हिंदुओं की 𝟖𝟓% पिछड़ा और दलित आबादी की भी आँखें खुल जायेंगी।

तेजस्वी यादव ने यह दावा किया है कि अमित शाह इन सवालों का जवाब दे देंगे तो उनके साथ साथ हिंदुओं की 85 प्रतिशत पिछड़ा और दलित आबादी की भी आँखें खुल जायेंगी।

इससे पहले तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में जंगलराज नहीं बल्कि मंगल राज है। जिस प्रदेश में नौकरियां बांटी जा रही हैं वहां जंगलराज कैसे हो सकता है। अमित शाह के पास कुछ कहने को नहीं है तो झूठ और बकवास करने बिहार आते रहते हैं। बकवास की बातें उन्हीं के मुंह से शोभा देती हैं।

- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!