Homeआरा भोजपुरबिहियाहर्ष फायरिंग: भोजपुर में डांस करने के दौरान बच्चे को लगी गोली

हर्ष फायरिंग: भोजपुर में डांस करने के दौरान बच्चे को लगी गोली

बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा गांव में सोमवार की रात तिलकोत्सव में हुई घटना

अमराई नवादा: भोजपुर जिला के बिहिया थाना अंतर्गत अमराई नवादा गांव में सोमवार की रात तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक फौजी के बेटे को गोली लग गयी।

  • हाइलाइट :
    • बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा गांव में सोमवार की रात तिलकोत्सव में हुई घटना
    • बच्चे की कमर के निचले हिस्से में लगी गोली, आरा सदर अस्पताल में हो रहा इलाज
    • एसपी बोले : आयोजकों की ओर से नहीं दी गयी सूचना, की जायेगी नियमानुकूल कार्रवाई

भोजपुर जिला के बिहिया थाना अंतर्गत अमराई नवादा गांव में सोमवार की रात तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक फौजी के बेटे को गोली लग गयी। रिश्ते के मामा के घर तिलक समारोह में गये बच्चे को डांस करने के दौरान कमर के पास निचले हिस्से में गोली लगी है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी बच्चा बिहिया थाना क्षेत्र के साहब टोला गांव निवासी राहुल कुमार श्रीवास्तव का छह वर्षीय पुत्र प्रतीक श्रीवास्तव है। उसका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। उसके पिता आर्मी में नायक के पद पर कार्यरत हैं।

पढ़ें :- बारात में हर्ष फायरिंग, बच्चे के कमर में लगी गोली हुई आर-पार

इधर, फायरिंग और बच्चे को गोली लगने से समारोह में भगदड़ और अफरातफरी मच गयी। तिलक से आये लोग भागने लगे। देखते ही देखते समारोह में सन्नाटा पसर गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और अपने स्तर से छानबीन की। बच्चे के पिता राहुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अमराई नवादा गांव में उनकी पत्नी की रिश्तेदारी है। उसके रिश्ते के भाई का तिलक था। इसमें शामिल होने के लिए सोमवार की शाम वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ अमराई नवादा गांव गये थे। रात में वह खाना खिलाने में लगे थे। उनका बेटा प्रतीक श्रीवास्तव कुछ बच्चों के साथ डांस कर रहा था। तभी अचानक फायरिंग कर दी गई। इसके बाद उनका बेटा जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसके पैंट से खून बह रहा था। इसके बाद परिजन ने देखा कि उसे गोली लगी है। तब इलाज के लिए उसे पहले बिहिया स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टर के नहीं होने के कारण उसे सदर अस्पताल लाया गया। राहुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यह पता नहीं चल सका कि गोली किसने चलाई।

पढ़ें :- भोजपुर में हर्ष फायरिंग से दूल्हे की मां की मौत, दूल्हा गिरफ्तार

इधर, एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि सोमवार की रात सूचना मिली कि बिहिया थाने क्षेत्र के अमराई नवादा गांव में तिलक कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग के क्रम में एक बच्चे को गोली लगी है। उसके पिता सेना में पदस्थापित हैं। पीड़ित के परिवार वाले और समारोह के आयोजक की ओर से पुलिस को किसी तरह की सूचना नहीं दी गई। अस्पताल व कुछ अन्य सूत्रों से ज्ञात होने पर पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर विधि संगत कार्रवाई की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। जल्द ही अभियुक्त को चिह्नित करते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। घायल बच्चा प्रतीक फिलहाल खतरे से बाहर है।

पढ़ें :- बेटे के तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग: मां को लगी गोली

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular