Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर में हर्ष फायरिंग से दूल्हे की मां की मौत, दूल्हा गिरफ्तार

भोजपुर में हर्ष फायरिंग से दूल्हे की मां की मौत, दूल्हा गिरफ्तार

Dehri: बिहार के भोजपुर जिले में हर्ष फायरिंग से दूल्हे की मां की मौत हो गई। मामला संदेश थाना क्षेत्र के डिहरी गांव का है। मंगलवार की रात तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग में दूल्हे की बुजुर्ग मां को गोली लग गई। गोली उनके पेट में बीचों-बीच लगी। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। आरा स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है। जहां बुधवार देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वही पुलिस ने गोली चलाने वाले दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया है।

दूल्हे की मां को गोली लगने के बाद तिलक समारोह में अफरातफरी और सनसनी मच गई। Dehri तिलक चढ़ाने आए रिश्तेदारों सहित अन्य लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की अपने स्तर से छानबीन की। पुलिस की शुरुआती जांच में बेटे की ओर से ही हर्ष फायरिंग की बात सामने आई। उसमें उसकी मां को ही गोली लग गई। अब पुलिस ने दूल्हे बजरंगी सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आयी है कि महिला के बेटे द्वारा ही अवैध हथियार से हर्ष फायरिंग की कोशिश की जा रही थी । तभी अचानक ट्रिगर दब गया, जिससे गोली उसकी मां को लग गई।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular