HomeNewsआरा में बच्चों के विवाद में सरेशाम किराना दुकानदार को मारी गोली

आरा में बच्चों के विवाद में सरेशाम किराना दुकानदार को मारी गोली

खबरे आपकी Anand Nagar shot आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ले में शनिवार की शाम एक किराना दुकानदार को गोली मार दी गयी। गोली उसके पेट में लगी है। उसका इलाज बाबू बाजार स्थित प्राइवेट अस्पताल में कराया जा रहा है। जख्मी शहर के आनंद नगर निवासी अंजनी सिंह है।

jay kumar

Anand Nagar shot – टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ले की घटना

पुलिस अस्पताल एवं घटनास्थल पर पहुंच छानबीन में जुटी

आरा शहर के बाबू बाजार स्थित प्राइवेट अस्पताल में चल रहा इलाज

पढ़े :- Jagdishpur Loot : सेल्समैन को गाड़ी सहित ले कर भाग रहे थे लुटेरे,जीपीएस से बची

उसने बताया कि शुक्रवार को बच्चों के बीच विवाद हुआ था। तब मामला शांत हो गया था। शनिवार की शाम वह दुकान के पास बैठा था। तभी अपाची बाइक पर सवार तीन लोग पहुंचे और उसे गोली मार दी। घटना के बाद आरोपित भाग निकले। वहीं गोली उसके पेट में लगी है, जो अंदर फंसी है। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित निजी क्लिनिक में ले जाया गया। जहां डॉक्टर विकास सिंह द्वारा ऑपरेशन किया जा रहा है। टाउन थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, दारोगा कुंवर गुप्ता दलबल के साथ अस्पताल पहुँच मामले की छानबीन कर रहे है।

Anand Nagar shot-man injured
बाबू बाजार स्थित प्राइवेट अस्पताल में चल रहा इलाज

पढ़े :- शव को खेत में फेक भाग निकले परिवार वाले,मोबाईल से खुला राज

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular