Homeबिहारआरामम्मी-डैडी अपना ध्यान रखिएगा, दीदी-बाबू तुम्हें बाय

मम्मी-डैडी अपना ध्यान रखिएगा, दीदी-बाबू तुम्हें बाय

Gauri suicide Arrah: आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के क्लब रोड निवासी इंटरमीडिएट की छात्रा अनन्या उर्फ गौरी ने खुदकुशी के पहले हिंदी और अंग्रेजी में अपने माता-पिता को सुसाइड नोट लिखा है

  • हाइलाइट: Gauri suicide Arrah
  • फांसी लगाकर इंटर की छात्रा ने की खुदकुशी, घर मे मचा कोहराम
  • मृतका का लिखा सुसाइड नोट बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • नवादा थाना क्षेत्र के क्लब रोड मोहल्ले में गुरुवार की देर रात घटी घटना

आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के क्लब रोड निवासी इंटरमीडिएट की छात्रा अनन्या उर्फ गौरी ने खुदकुशी के पहले हिंदी और अंग्रेजी में अपने माता-पिता को सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें कहा है कि मेरे से नहीं हो रहा है। अब मैं एग्जाम नहीं दे पाऊंगी। मेरा बोर्ड है मेरी तबीयत ही खराब है। मेरे चलते पेरेंट्स परेशान है। बहुत हो गया। मम्मी-डैडी अपना ध्यान रखिएगा, दीदी-बाबू तुम्हें बाय। गुरुवार की देर रात एक छात्रा ने गले में दुपट्टा बांध पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। परिजन द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी करने की बात कही जा रही है। घटना को लेकर आसपास की इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मृत छात्रा आरा नवादा थाना क्षेत्र के क्लब रोड मोहल्ला निवासी सतीश कुमार पांडेय की 18 वर्षीया पुत्री अनन्या कुमारी है। वह इंटर की छात्रा थी। सीबीएसई बोर्ड से इंटर की परीक्षा दे रही थी। उसके पिता रेलवे कर्मी है। इधर, मृत छात्र के चाचा गुड्डू पांडेय ने बताया कि वह सीबीएसई बोर्ड से इंटर की परीक्षा दे रही थी। शुक्रवार को उसका पेपर था। उन्होंने बताया कि उसे जाॅन्डिस हो गया था। वह बीमार भी चल रही थी। गुरुवार की रात वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने गई। इस बीच देर रात कमरे का दरवाजा बंद कर गले में दुपट्टा बांध पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने जब कमरे में झांककर देखा, तो उसका शव पंख से लटक रहा है।

सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह बराबर बीमार चलती थी और पढ़ाई में उसका मन भी नहीं लगता था। जिसे लेकर उसने अपने परिवार वालों को भी कहा था कि मेरा पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है। तब उसके पिता सतीश कुमार पांडेय ने कहा कि इच्छा नहीं है, तो परीक्षा मत दो, अगली बार दे देना। इस लेकर वह काफी टेंशन में रहती थी। जिसके कारण खुदकुशी करने की बात सामने आ रही है।

पुलिस ने मृतका का हिंदी और अंग्रेजी में लिखा हुआ सुसाइड नोट बरामद किया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृत छात्रा अपनी दो बहन व एक भाई में दूसरे स्थान पर थी। उसके पिता सतीश कुमार पांडेय रेलवे विभाग में सिग्नल सुपरवाइजर है। मृत छात्रा के परिवार में मां पिंकी देवी व एक बहन प्राची कुमारी एवं एक भाई अंश राज है। घटना के बाद मृत छात्रा के घर में कोहराम मच गया है। उसकी मां पिंकी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular