Homeबिहारआराआरा: बीमारी और पढ़ाई के तनाव में इंटर की छात्रा ने की...

आरा: बीमारी और पढ़ाई के तनाव में इंटर की छात्रा ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Ananya: बिहार के आरा से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां नवादा थाना क्षेत्र के क्लब रोड मोहल्ले में गुरुवार की रात एक मेधावी छात्रा ने मानसिक तनाव के चलते मौत को गले लगा लिया।

  • हाइलाइट : Ananya
  • आरा के नवादा थाना क्षेत्र के क्लब रोड मोहल्ले में गुरुवार की रात हुई घटना
  • शुक्रवार को थी परीक्षा, भौतिकी के सूत्र सुलझाने से पहले पंखे से लटक गयी छात्रा
  • बीमारी के कारण पढ़ाई बाधित होने से परेशान चल रही छात्रा द्वारा खुदकुशी की चर्चा
  • घटना का कारणों की जांच में जुटी पुलिस, घटनास्थल से मिला सुसाइड नोट

बिहार के आरा से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां नवादा थाना क्षेत्र के क्लब रोड मोहल्ले में गुरुवार की रात एक मेधावी छात्रा (Ananya) ने मानसिक तनाव के चलते मौत को गले लगा लिया। मृतका की पहचान रेलवे कर्मचारी सतीश कुमार पांडेय की 18 वर्षीया पुत्री अनन्या कुमारी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है और स्थानीय क्षेत्र में शोक की लहर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनन्या सीबीएसई बोर्ड से इंटरमीडिएट की छात्रा थी और वर्तमान में उसकी परीक्षाएं चल रही थीं। शुक्रवार को उसकी भौतिकी (फिजिक्स) की परीक्षा होनी थी। परिजनों के अनुसार, अनन्या पिछले कुछ समय से पीलिया (जॉन्डिस) की बीमारी से ग्रसित थी, जिसके कारण वह अपनी पढ़ाई पर अपेक्षित ध्यान नहीं दे पा रही थी। बीमारी की वजह से पढ़ाई में आ रहे अवरोध को लेकर वह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी।

घटना गुरुवार की रात,अनन्या सामान्य रूप से खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने गई थी। देर रात जब परिजनों ने संदेह होने पर उसके कमरे में झांककर देखा, तो उनके होश उड़ गए। अनन्या का शव पंखे से लगे दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ मिला। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें छात्रा ने अपनी बीमारी और उससे उत्पन्न परिस्थितियों का जिक्र किया है। छात्रा के पिता सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि वे अपनी बेटी की स्थिति को समझते थे और उन्होंने उसे ढांढस भी बंधाया था कि यदि वह स्वस्थ महसूस नहीं कर रही है, तो इस बार परीक्षा न दे और अगले वर्ष तैयारी के साथ शामिल हो।

नवादा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सुसाइड नोट के आधार पर तथ्यों की पुष्टि की जा रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular