Homeआरा भोजपुरशाहपुरअंकित पांडेय दूसरी बार बने शाहपुर नगर भाजपा अध्यक्ष

अंकित पांडेय दूसरी बार बने शाहपुर नगर भाजपा अध्यक्ष

बिहार प्रदेश भाजपा द्वारा मंडल अध्यक्ष की घोषणा के बीच अंकित पांडेय यहां भोजपुर जिले के शाहपुर भाजपा नगर अध्यक्ष मनोनीत किये गये हैं।

Shahpur Nagar BJP: बिहार प्रदेश भाजपा द्वारा मंडल अध्यक्ष की घोषणा के बीच अंकित पांडेय यहां भोजपुर जिले के शाहपुर भाजपा नगर अध्यक्ष मनोनीत किये गये हैं।

  • हाइलाइट : Shahpur Nagar BJP
    • प्रदेश की घोषणा के साथ भाजपा के भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने जारी किया पत्र

आरा/शाहपुर: बिहार प्रदेश भाजपा द्वारा मंडल अध्यक्ष की घोषणा के बीच अंकित पांडेय यहां भोजपुर जिले के शाहपुर भाजपा नगर अध्यक्ष मनोनीत किये गये हैं। प्रदेश की घोषणा के साथ भाजपा के भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने पत्र जारी कर उक्त आशय की जानकारी दी है।

बतातें चलें कि भाजपा नेतृत्व ने अंकित पांडेय को दूसरी बार नगर भाजपा अध्यक्ष शाहपुर की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले वर्ष 2019-22 के दौरान श्री पांडेय को यहां नगर भाजपा अध्यक्ष की कमान मिली थी। इस बीच एक बार फिर शाहपुर नगर अध्यक्ष पद पर ऐसे समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्ता के मनोनयन का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है।

इधर, भाजपा की नीति व सोच का स्वागत करते हुए जिले के सभी नव मनोनीत मंडल अध्यक्ष को कार्यकर्ताओं व नेताओं ने बधाई दिया है। कार्यकर्ताओं की सुनें तो एन मौके पर जब आगामी साल में विधानसभा का चुनाव सामने है तो ऐसे निष्ठावान कार्यकर्ताओं को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपना काबिले तारीफ है। जिसका फायदा राजनीतिक चुनौतियों के दौरान पार्टी को मिलना तय है।

जिले के सभी नव मनोनीत मंडल अध्यक्ष को बधाई देने वालों में बड़हरा के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, शाहपुर की पूर्व विधायक मुन्नी देवी, मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भूअर ओझा, पार्टी के जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, अरविन्द पांडे, राकेश तिवारी,अटल, चंदन पांडेय, गोनू पांडे, कृष्णकांत सिंह, मुन्ना तिवारी, संजय चौबे ,संजय पांडे, धन कुमार पांडे, मनोज पासवान, धर्मेन्द्र गुप्ता सहित कई नाम शामिल हैं।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular