Homeबिहारआराअवैध अतिक्रमण के खिलाफ चलाया गया सख्त अभियान

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चलाया गया सख्त अभियान

Ara bus tand to Dharhara: भोजपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन का सख्त अभियान: आरा बस स्टैंड से लेकर धरहरा तक सड़क किनारे किए गए सभी अवैध कब्जों को हटाया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट: Ara bus tand to Dharhara
    • डीएम तनय सुल्तानिया और एसपी राज के नेतृत्व में चला अभियान

आरा, बिहार। भोजपुर जिला प्रशासन द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और आम जनता को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। शनिवार को जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया और पुलिस अधीक्षक राज के संयुक्त नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

आरा बस स्टैंड से लेकर धरहरा तक सड़क किनारे किए गए सभी अवैध कब्जों को हटाया गया, जिससे सड़कों पर अतिरिक्त जगह बनी और आवागमन में सुगमता आई। इस महत्वपूर्ण अभियान के दौरान, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के अतिरिक्त अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

जिला प्रशासन शहर को जाम मुक्त बनाने और आम नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं प्रदान करने के लिए आरा रेलवे स्टेशन के पास ऑटो स्टैंड के लिए एक उपयुक्त जगह का भी निरीक्षण किया। ताकि वाहनों का पड़ाव व्यवस्थित हो सके। ​प्रशासन का लक्ष्य शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना और आम जनता को जाम से मुक्ति दिलाना है।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular