Usha Singh: भोजपुर जिला के जगदीशपुर विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा की धर्मपत्नी श्रीमती उषा सिंह का बीमारी के कारण निधन हो गया।
- हाइलाइट: Usha Singh
- पटना के कंकड़बाग स्थित मेदांता अस्पताल में सुबह लगभग 4 बजे लीं अंतिम सांस
आरा,बिहार। आज शनिवार की सुबह एक दुखद समाचार सामने आया, जब जगदीशपुर (भोजपुर) के माननीय विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा की धर्मपत्नी श्रीमती उषा सिंह का बीमारी के कारण निधन हो गया। श्रीमती उषा सिंह ने पटना के कंकड़बाग स्थित मेदांता अस्पताल में सुबह लगभग 4 बजे अंतिम सांस लीं। उनके निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई।
Usha Singh: पटना के दीघा घाट पर होगा अंतिम संस्कार
पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने अपनी गहरी वेदना व्यक्त करते हुए कहा, “बिहार के सभी जिलों से सब लोगों ने हाल चाल जाना। दवा और दुआ से हम हार गए और मौत जीत गया। श्रीमती उषा सिंह लंबे समय से बीमार चल रही थीं और उनका उपचार मेदांता अस्पताल में चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 1 बजे पटना के दीघा घाट पर किया जाएगा।
यह समाचार जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ पूरे बिहार के उन लोगों के लिए भी दुखद है जो श्रीभगवान सिंह कुशवाहा और उनके परिवार से जुड़े हुए हैं। इस दुखद अवसर पर बड़ी संख्या में शुभचिंतकों, परिजनों और राजनीतिक हस्तियों के उपस्थित रहने की संभावना है।
दिवंगत आत्मा की शांति हेतु एक शोक सभा का आयोजन उनके पैतृक गाँव, भोजपुर जिला के जगदीशपुर प्रखंड के दुल्हिनगंज में किया जाएगा। शोक सभा की तिथि की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी।


