Homeबिहारआराआरा में चालान कटने से नाराज ऑटो चालक ने अपने शरीर में...

आरा में चालान कटने से नाराज ऑटो चालक ने अपने शरीर में लगाई आग

Auto Driver: आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के पुराना पुलिस लाइन मोड पर शनिवार के शाम ऑनलाइन चालान कटने से नाराज चालक ने अपने ही ऑटो का पेट्रोल निकाल खुद पर छिड़क कर आत्मदाह करने का असफल प्रयास किया।

  • हाइलाइट: Auto Driver
  • चालान कटने से नाराज ऑटो चालक ने आत्मदाह का किया असफल प्रयास
  • जख्मी चालक का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
  • शहर के पुरानी पुलिस लाइन मोड पर शनिवार की शाम घटी घटना

आरा। शहर के टाउन थाना क्षेत्र के पुराना पुलिस लाइन मोड पर शनिवार के शाम ऑनलाइन चालान कटने से नाराज चालक ने अपने ही ऑटो का पेट्रोल निकाल खुद पर छिड़क कर आत्मदाह करने का असफल प्रयास किया। जिससे अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद वहां मौजूद अन्य साथी ऑटो चालक द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। सूचना पाकर परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार पीड़ित चालक टाउन थाना क्षेत्र के नाला मोड निवासी स्व. दीनदयाल का पुत्र राजा कुमार है। वह से ऑटो चालक है। सिंडिकेट से स्टेशन ऑटो चलाता है।

इधर, पीड़ित ऑटो चालक के परिजन ने बताया कि इसके पहले भी कुछ माह पूर्व उसका 9 हजार रुपये का ऑनलाइन चालान कट गया था। तब उसने उसकी भुगतान भी की थी। शनिवार को दुबारा उसका 7 हजार रुपये का ऑनलाइन चालान काट दिया गया। इसे लेकर वह नाराज होकर गुस्से में आकर पुलिस लाइन मोड ऑटो खड़ा कर अपने ही ऑटो से पेट्रोल निकाल खुद पर छिड़क कर आग लगा ली। हालांकि वहां मौजूद अन्य ऑटो चालको द्वारा आग को तुरंत बुझाया गया और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular