HomeNewsक्राइमभोजपुर में दिहाड़ी मजदूर की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, सनसनी

भोजपुर में दिहाड़ी मजदूर की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, सनसनी

Uttardaha: जानकारी के अनुसार मृतक तीयर थाना क्षेत्र के उत्तरदाहा गांव, वार्ड-4 निवासी गुड्डू सिंह है। वो दिहाड़ी मजदूर थे।

jay kumar
  • हाइलाइट: Uttardaha
    • यह जघन्य वारदात शनिवार को सुबह करीब 10 बजे घटी

आरा,बिहार। भोजपुर जिले में शनिवार को एक दिहाड़ी मजदूर की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह जघन्य वारदात जिले के तीयर थाना क्षेत्र के उत्तरदाहा गांव, वार्ड-4 में सुबह करीब 10 बजे घटी। इस निर्मम हत्या से स्थानीय ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। मृतक की पहचान उत्तरदाहा निवासी मदन सिंह के 35 वर्षीय पुत्र गुड्डू सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है

इधर, गुड्डू सिंह की पत्नी, अंशु देवी ने बताया कि शुक्रवार शाम को मजदूरी से लौटने के बाद उनके पति के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। शनिवार की सुबह जब वह शौच के लिए घर से बाहर निकलीं, तो उन पर भी गाली-गलौज करते हुए हमला किया गया। इसके कुछ देर बाद, हमलावरों ने उनके पति गुड्डू सिंह को बेरहमी से लाठी-डंडों से पीटा, जिससे उनकी मौत हो गई।

मृतक के चाचा, नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गुड्डू सिंह की हत्या लाठी-डंडों से मारपीट कर की गई है। उन्होंने बताया कि इस विवाद की जड़ शुक्रवार शाम को हुए मामूली गाली-गलौज है। इसी बात को लेकर कल भी उनलोगों ने मारपीट की थी। आज सुबह उसी पुरानी रंजिश के चलते गुड्डू सिंह और उनकी पत्नी पर फिर से हमला किया गया। नरेंद्र सिंह के अनुसार, इस जानलेवा हमले में इंद्रमणि के बेटे मुकेश, अनुज, जोगिंदर सिंह और उनके बेटे धनजी सिंह सहित कुल पांच लोग शामिल थे। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular