Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरब्यास नंदकुमार सिंह का निधन, कला एवं संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय...

ब्यास नंदकुमार सिंह का निधन, कला एवं संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति

Byas Nandkumar Singh: भोजपुर जिला के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत बभनीआंव निवासी ब्यास नंदकुमार सिंह का निधन: कला एवं संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति

  • हाइलाइट: Byas Nandkumar Singh
    • ब्यास नंदकुमार सिंह अपनी माटी की सांस्कृतिक पहचान के संरक्षक थे: भाई दिनेश

आरा/जगदीशपुर। कला और संस्कृति जगत ने हाल ही में एक ऐसे ध्रुव तारे को खो दिया है, जिसकी चमक से पीढ़ियों तक समाज आलोकित होता रहा। प्रख्यात कलाकार ब्यास नंदकुमार सिंह जी का निधन कला प्रेमियों और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षकों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। भोजपुर जिला के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत बभनीआंव गाँव के निवासी ब्यास नंदकुमार सिंह के निधन से जगदीशपुर क्षेत्र के साथ-साथ कला और संस्कृति जगत में एक गहरा शून्य उत्पन्न हो गया है, जिसकी भरपाई असंभव है।

ब्यास नंदकुमार सिंह ने अपने जीवन का अधिकांश समय भारतीय लोक कलाओं, विशेषकर भोजपुरिया संस्कृति और संगीत के संरक्षण एवं संवर्धन में समर्पित किया। वे एक उत्कृष्ट लोक गायक, लेखक और कला मर्मज्ञ थे। उन्होंने कई दशकों तक मंचों के माध्यम से लोकगीतों, कजरी, चैता, फगुआ और रामायण महाभारत जैसे महाकाव्यों के गायन-वादन के पारंपरिक शैलियों को जीवंत रखा। उनकी मधुर वाणी और गीत प्रस्तुत करने की अनूठी शैली श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देती थी। उन्होंने युवा पीढ़ी को भी इन पारंपरिक कला रूपों को सीखने और आत्मसात करने के लिए भी प्रेरित किया।

पूर्व विधायक भाई दिनेश ने कहा की ब्यास नंदकुमार सिंह अपनी माटी की सांस्कृतिक पहचान के संरक्षक थे। कुशल ब्यास होने के साथ-साथ एक समर्पित पंचायत सेवक भी थे। उन्होंने अपनी कला के माध्यम से सामाजिक सद्भाव और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा दिया। उनके निधन से भोजपुर की लोक परंपराओं को एक बड़ा आघात लगा है। उन्होंने अनेक शिष्यों को प्रशिक्षित किया, जो आज उनकी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। यह बताते हुए कि स्वर्गीय नंदकुमार सिंह शिक्षक नेता पंकज कुमार उर्फ मंटू जी के पूज्य पिताजी थे, भाई दिनेश ने मंटू सिंह और उनकी धर्मपत्नी, पूर्व जिला परिषद उम्मीदवार देवंती देवी द्वारा की गई सेवा की सराहना की और उनके घर पहुंचकर उन्हे सांत्वना दी।

उनके निधन पर कला, साहित्य और सामाजिक संगठनों से जुड़े व्यक्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। स्थानीय प्रशासन, बुद्धिजीवियों और कला प्रेमियों ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई है और इस दुख की घड़ी में ईश्वर से उन्हें शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई है।

शोक व्यक्त करने और श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से नेता जी उमाशंकर सिंह, वरीय राजद नेता श्याम बाबू सिंह, राजद नेता बीरेंद्र सिंह, मुखिया प्रतिनिधि शिवजी सिंह, पूर्व मुखिया देवसुंदर सिंह, शिवपूजन सिंह, जिला परिषद सदस्य मो इमामू दिन अंसारी, लोजपा नेता प्रेमचंद सिंह, मूंजी सिंह, सतेंद्र सिख, हरेंद्र सिंह, मुना सिंह, कमलेश सिंह, हीरालाल सिंह, बीरेंद्र सम्राट, शिक्षक नेता अरुण कुमार सिंह, डिग्री सिंह, धनंजय सिंह, परमेश्वर पासवान, सुनील कुमार, पैक्स अध्यक्ष रमेश सिंह, ईश्वर सिंह, जय प्रकाश ठाकुर, नगेंद्र सिंह, लाल बहादुर सिंह, चंद्वेद्व सिंह, उपेंद्र सिंह, सतेंद्र कुशवाहा, प्रिंस कुशवाहा, रामायण सिंह, नंद किशोर सिंह, मो शौकत अली, असलम राजा, रितेश कुमार, मंटू सिंह, पप्पू यादव, रंजन यादव, राजू यादव, अमित कुमार, शिव बालक सिंह, जितेंद्र यादव, कृष्णा भाई सहित सैकड़ों शिक्षक गण, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण जनता शव यात्रा में शामिल हुए। सभी ने नम आंखों से इस महान विभूति को अंतिम विदाई दी।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular