Saturday, January 24, 2026
No menu items!
Homeबिहारआराआरा में दारोगा के भाई की गोली मारकर हत्या, सनसनी

आरा में दारोगा के भाई की गोली मारकर हत्या, सनसनी

Ara Breaking News: आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर गली नंबर एक में बुधवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने दारोगा के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। उसे सर में पीछे से गोली मार की गई है हत्या। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है।

  • हाइलाइट :-
    • हत्या का कारण स्पष्ट नहीं, तफ्तीश में जुटी पुलिस
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर गली नंबर एक में बुधवार की रात घटी घटना

खबरे आपकी Ara Breaking News: आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर गली नंबर एक में बुधवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने दारोगा के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। उसे सर में पीछे से गोली मार की गई है हत्या। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। सूचना मिलते ही एएसपी चन्द्र प्रकाश आरा सदर अस्पताल तथा नवादा थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए है। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है।

Krishna Kumar
Krishna Kumar
previous arrow
next arrow

Ara Breaking जानकारी के अनुसार मृतक नवादा थाना क्षेत्र के तिलक नगर कतीरा निवासी रिटायर आर्मी मैन राम कुमार सिंह का 23 वर्षीय पुत्र अमन कुमार है। वह मूल रुप से बडहरा के नथमलपुर गांव का निवासी था। वह इंटर का छात्र था। मृतक का बडा भाई झारखंड के सिमडेगा में दारोगा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जगदेव नगर गली नंबर एक मे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट व पत्थरबाजी की गई है। जिसमें पत्थरबाजी के दौरान गली में खड़े दो स्कॉर्पियो एवं एक व्यक्ति के मकान में लगा शीशा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार मारपीट के दौरान हवाई फायरिंग की गई। इसके बाद अमन के सर में पीछे से गोली मारकर हत्या कर दी गई।

shiv Ji

वही इस मामले में एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि नवादा थाना अंतर्गत जगदेव नगर में बुधवार की रात एक फायरिंग की घटना की जानकारी पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही दस मिनट के अंदर पुलिस पदाधिकारी जगदेव नगर पहुंचे तो पता चला कि तिलक नगर के रहने वाले एक अमन सिंह पिता राम कुमार सिंह के सर में पीछे से किसी ने गोली मार दी। जिनका बाद में अस्पताल में इलाज के क्रम में मृत्यु हो गई। आरंभिक जांच में ज्ञात हुआ है कि अमन को उसके कॉलोनी के रहने वाले अमन चौधरी नामक अपराधी प्रवृत्ति के लड़के ने बुलाकर कई लड़कों को साथ में लेकर जगदेव नगर में कुछ लड़कों से मारपीट के लिए गया हुआ था। जहां मारपीट और फायरिंग के दौरान किसी ने अमन कुमार को पीछे से सर में गोली मार दी।

Dr. Divya Prakash
Dr. Divya Prakash

प्रारंभिक जांच में कुछ अपराधी प्रवृत्ति के लड़कों का नाम पता चला है, जो की पहले साथ में रहते थे। लेकिन किसी बात को लेकर हाल में आपस में विवाद हुआ है। अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए एएसपी सदर के नेतृत्व पुलिस टीम छापेमारी आरंभ कर दी है। जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करते हुए घटना के कारण भी पता किया जा रहा है। बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई में छोटा था। मृतक का बड़ा भाई अमित सिंह झारखंड पुलिस में दारोगा है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। मृतक की मां एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular