Homeआरा भोजपुरशाहपुरमोबाइल नंबर नहीं देने पर युवती से छेड़खानी, पुलिस ने गिरफ्तार कर...

मोबाइल नंबर नहीं देने पर युवती से छेड़खानी, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Shahpur Thana: शाहपुर बाजार स्थित दुकान में काम करने वाली युवती के साथ छेड़खानी करने के मामले में स्थानीय थाना पुलिस द्वारा युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

  • हाइलाइट :-
    • युवती से छेडख़ानी को लेकर युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
    • युवती ने युवक के विरूद्ध दर्ज कराई थी नामजद प्राथमिकी

खबरे आपकी शाहपुर/आरा: शाहपुर बाजार स्थित दुकान में काम करने वाली युवती के साथ छेड़खानी करने के मामले में स्थानीय थाना पुलिस (Shahpur Thana) द्वारा युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। युवती द्वारा छेड़खानी को लेकर शाहपुर थाने मे युवक के विरुद्ध नामजत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार द्वारा बताया गया कि शाहपुर बाजार में एक दुकान में काम करने वाली युवती सोनम प्रवीण द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि रानीसागर गांव का रहने वाला जितेंद्र पांडे पिछले दो-तीन दिन से उसे छेड़ रहा हैं। उसका मोबाइल नंबर मांग रहा था।

इसी इसी दौरान मंगलवार की शाम जब वो शाहपुर से अपने गांव जा रही थी कि युवक ने रानीसागर कुंडेश्वर गांव सड़क पर लगे ट्रांसफार्मर के समीप युवक ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ गलत हरकत करने लगा। इसके बाद उसने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। हल्ला सुनकर कुछ लोग आए युवक लोगों को देखकर भाग निकला। युवती द्वारा इस घटना की पूरी जानकारी अपने घर वालों को दी गई। जिसके बाद स्थानीय थाने में युवक के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कराई गई।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular