Homeचर्चित न्यूजपुड़ी बूंदिया तैयार, शादी की मंडप से दुल्हन हुई फरार

पुड़ी बूंदिया तैयार, शादी की मंडप से दुल्हन हुई फरार

Wedding venue Ara: भोजपुर जिले के आरा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के मंडप में सात फेरे से ठीक पहले दुल्हन अपने पूरे परिवार के साथ फरार हो गई।

  • हाइलाइट: Wedding venue Ara
  • मंडप में सात फेरे लेने से पहले सपरिवार फरार हुई दुल्हन
  • दूल्हा और बारातियों को खाली हाथ लौटना पड़ा घर
  • दोगुनी उम्र के दूल्हा को देखकर भड़की दुल्हन

आरा। भोजपुर जिले के आरा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के मंडप में सात फेरे से ठीक पहले दुल्हन अपने पूरे परिवार के साथ फरार हो गई। इस घटना से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई।‌ दूल्हे व बारातियों के बीच मायूसी छा गई। दुल्हन के अचानक गायब होने की खबर मिलते ही दूल्हे के पैरों तले जमीन खिसक गई। काफी देर तक दूल्हा पक्ष के लोग दुल्हन और उसके परिजनों की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे। वावजूद इसके जब कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।

Wedding venue Ara: अचानक दुल्हन और उसके परिवार के लोग गायब

जानकारी के अनुसार, भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के कोसडिहरा गांव निवासी शिवजी सिंह के 34 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार की शादी उसी थाना क्षेत्र के दलेलगंज गांव निवासी उदय सिंह की 22 वर्षीया पुत्री से तय हुई थी। दोनों परिवारों की सहमति से वन-डे शादी का निर्णय लिया गया था, जिसमें हल्दी, मेहंदी, तिलक, शादी और रिसेप्शन की सभी रस्में एक ही दिन यानी 3 मार्च को संपन्न होनी थीं। शादी समारोह आरा के उदवंतनगर प्रखंड स्थित मेडिकल कॉलेज के समीप एक निजी होटल में आयोजित किया गया था। शादी को लेकर दोनों पक्षों की ओर से जोर-शोर से तैयारियां की गई थीं। बारात के स्वागत से लेकर खाने-पीने तक की पूरी व्यवस्था कर ली गई थी।

मेहमानों के लिए कचौरी-पुलाव, आलू-गोभी की सब्जी, मिक्स वेज, तड़का, बुंदिया, रसगुल्ला, पापड़ और सलाद जैसे कई व्यंजन बनाकर काउंटर पर सजा दिए गए थे। बारात भी पूरे उत्साह के साथ होटल पहुंच चुकी थी और शादी की रस्में शुरू होने ही वाली थीं। लेकिन फेरे से ठीक पहले अचानक दुल्हन और उसके परिवार के लोग वहां से गायब हो गए। जब काफी देर तक वे वापस नहीं लौटे तो दूल्हा पक्ष के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। कई घंटे तक खोजबीन के बावजूद जब उनका कोई पता नहीं चला, तो दूल्हा और बारातियों को निराश होकर लौटना पड़ा।

बताया जा रहा है कि दुल्हन पक्ष ने दूल्हे की उम्र ज्यादा होने का हवाला देते हुए यह कदम उठाया। इस घटना के बाद दूल्हा पक्ष ने इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस अनोखी घटना की चर्चा इलाके में जोरों पर है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

वही इस मामले में दुल्हा सुधीर कुमार ने बताया कि शादी ठीक होने के समय लड़की ने मुझे देखकर पसंद किया था, अब यहां आकर लड़की शादी करने से इनकार कर दी है। 15 फरवरी 2026 को हमारी शादी तय हुई थी। शादी के दिन लड़की ने कहा कि मेरे परिवार वाले जबरन खींचकर यहां शादी के लिए लाए हैं। जब हमारी शादी अपने गांव में तय हो रही थी इस दौरान में लड़की से पूछा था कि हम आपको पसंद है। तब लड़की ने कहा कि हां आप मुझे पसंद है। मैं शादी के लिए तैयार हूॅं। दो–दो बार लड़की मुझे देखी भी है और फोन पर बात भी की है। लड़की पक्ष के लोग पहले ही होटल में आ गए थे। उसके 15 मिनट के बाद हम लोग शादी के लिए होटल पहुंचे। होटल से एक घंटे के बाद दुल्हन अपने परिवार के फरार हो गई।

इधर, दूल्हे के पिता शिवजी सिंह ने कहा कि लड़की एवं उसके परिवार के सहमति और एक दूसरे को दिखाने के बाद शादी को तय किया गया था। मेरा बेटा डायरी फार्म चलाता है। शादी के दिन लड़की वाले आये और कहने लगे कि लड़का का उम्र ज्यादा है। लड़की से इसलिए लड़की शादी नहीं करना चाहती है। शादी तय होने से पहले लड़की, लड़की की माँ, मौसी के साथ कई लोगों ने दो-दो बार लड़का को देखा था। शादी को लेकर सभी तैयारी कर ली गई थी। कपड़ा से लेकर गहना तक दिया गया था। लड़की तरफ के कुछ लोगों ने लड़की और उसके परिवार को भड़काने का काम किया है।

Khabar Apki
Khabar Apki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular