Homeबिहारआरासम्मान समारोह में महिलाओं को किया गया सम्मानित

सम्मान समारोह में महिलाओं को किया गया सम्मानित

International Womens Day: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चिकित्सक डॉ. के.एन. सिन्हा के सौजन्य से आयोजित हुआ कार्यक्रम

आरा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर के रमना रोड पकड़ी स्थित आनंद हॉस्पिटल में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। यह आयोजन फिजिशियन डॉ. के.एन. सिन्हा जिलाध्यक्ष (भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ) के द्वारा किया गया। समारोह में शहर की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जीत शर्मा, भाजपा की चुन्नी देवी, जदयू की राधा सिंह, रेडक्रॉस की सचिव डॉ. विभा कुमारी, पत्रकार नेहा गुप्ता सहित कई लोगों को अंगवस्त्र, माला और बुके से सम्मानित किया गया।

डॉ. के.एन. सिंह ने कहा कि आज इस दिवस (International Womens Day) पर परिवार, समाज एवं देश स्तर पर महिला के महत्व को हम याद करते हैं, जिनकी वजह से हर जगह प्रगति व उन्नति होती है। आज महिलाएं पुरुष के साथ कंधा से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। समाज व देश के उत्थान में बराबर सहयोग कर रही है।

डॉ. जीत शर्मा ने भी कहा कि महिलाओं की उन्नति, प्रगति हर क्षेत्र में हो रही है, जिसका श्रेय पुरुषों को भी जाता है, उनके सहयोग से महिलाएं हर क्षेत्र में उन्नति कर रही हैं। रेडक्रॉस की सचिव डॉ. विभा ने बताया कि चिकित्सा, प्रशासन और यहां तक कि अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेलों में भी महिलाओं का बहुत ज्यादा योगदान एवं प्रभाव है।

जदयू की राधा सिंह एवं भाजपा की चुन्नी देवी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। समारोह में अधिवक्ता सह भाजपा बुद्धिजीवी मंच के डॉ. संदीप कुमार सिंह, अनिल कुमार सिन्हा, शशि कुमार, प्रदीप कुमार, विनोद कुमार, शशिकांत कुमार, जयप्रकाश यादव, शिवनारायण यादव, हरेंद्र प्रसाद सहित कई लोग मौजूद रहें।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular