Homeबिहारआरा भोजपुरआरा के बुढ़वा महादेव मंदिर परिसर में भव्य भंडारा का आयोजन आज

आरा के बुढ़वा महादेव मंदिर परिसर में भव्य भंडारा का आयोजन आज

Ara Budhwa Mahadev Temple: आरा शहर के महादेवा रोड स्थित श्री श्री 108 श्री जोगेश्वर नाथ (बुढ़वा महादेव) मंदिर

  • लक्ष्मी नारायण की मूर्ति के प्राण- प्रतिष्ठा के अवसर पर हो रहा भंडारा
  • प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का शुभारंभ 21 फरवरी को जलभरी के साथ शुरू हुआ था

Bihar/Ara:आरा शहर के महादेवा रोड स्थित श्री श्री 108 श्री जोगेश्वर नाथ (बुढ़वा महादेव) मंदिर में लक्ष्मी नारायण भगवान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 23 फरवरी (गुरुवार) को भव्य भंडारा का आयोजन किया गया है।

प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का शुभारंभ 21 फरवरी को जलभरी के साथ शुरू हुआ था। जल भरी शहर के (Ara Budhwa Mahadev Temple) बुढ़वा महादेव मंदिर से शुरू होकर विभिन्न रास्तों से होते हुए गांगी नदी घाट पहुंची। उसके बाद मीरगंज, आरण्य देवी मंदिर, शीश महल चौक, गोपाली चौक, जेल रोड, शिवगंज मोड़, सदर अस्पताल रोड होते हुए पुनः बुढ़वा मंदिर प्रांगण में पहुंची।

कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेंद्र यादव, विश्वनाथ केसरी, शंकर जी केसरी, राकेश रंजन उर्फ पुतुल, पंकज, राजू रंजन, विनय केसरी, प्रेमकांत, शंकर, राकेश, कुंदन, आशीष, रंजन समेत समस्त आरा नगर वासी सक्रिय है।

ranjna
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular