HomeNewsआरा-बक्सर हाईवे: इटवा गांव के समीप बस की छत से गिरा युवक,...

आरा-बक्सर हाईवे: इटवा गांव के समीप बस की छत से गिरा युवक, मौत

Ara-Buxar Highway: शाहपुर थाना क्षेत्र के इटवा गांव के समीप बुधवार की सुबह की घटना

खबरे आपकी आरा/बिहार: आरा-बक्सर हाईवे पर भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के इटवा गांव के पास बुधवार की सुबह बस की छत से गिर कर बक्सर के एक मजदूर की मौत हो गई। मृत मजदूर ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के जवही दियार (मुखिया के डेरा) गांव निवासी स्व. शिवमुनी यादव का 37 वर्षीय पुत्र ललन यादव था। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया।

Ara-Buxar Highway:बस की छत से गिर बक्सर के मजदूर की मौत

Ara Buxar Highway Accident
Ara Buxar Highway

मजदूरी करने कोईलवर जाने के दौरान हुआ हादसा, घर में कोहराम

मृतक के परिजनों ने बताया कि वह बुधवार की सुबह बस से मजदूरी करने ब्रह्मपुर से कोईलवर जा रहा था। वह बस की छत पर बैठा था। उसी बीच इटवा गांव के समीप वह असंतुलित होकर बस की छत से नीचे गिर पड़ा। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। 

बताया जाता है कि मजदूर अपने दो भाई और दो बहनों में तीसरे स्थान पर था। उसके परिवार में पत्नी उमरावती देवी, पुत्र सोनू कुमार यादव, मंतोष कुमार यादव, रोहित कुमार यादव, पुत्री शोभा कुमारी और उषा कुमारी है। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। पत्नी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular