HomeNewsबिहारआरा-बक्सर हाइवे पर हुआ हादसा, इंस्पेक्टर और दारोगा जख्मी

आरा-बक्सर हाइवे पर हुआ हादसा, इंस्पेक्टर और दारोगा जख्मी

Ara-Buxar Highway News: आरा-बक्सर हाइवे पर गजराजगंज ओपी क्षेत्र के छोटकी सासाराम स्थित पड़ाव के समीप सोमवार की सुबह सड़क हादसे में पटना जिले में पोस्टेड कार सवार इंस्पेक्टर और दारोगा जख्मी हो गए।

Bijay singh
  • हाइलाइट :-
    • गजराजगंज ओपी क्षेत्र के छोटकी सासाराम पड़ाव के समीप कुहासे के कारण हुआ हादसा
    • गंभीर हालत में इंस्पेक्टर को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया

Ara-Buxar Highway News  खबरे आपकी आरा-बक्सर हाइवे पर गजराजगंज ओपी क्षेत्र के छोटकी सासाराम स्थित पड़ाव के समीप सोमवार की सुबह सड़क हादसे में पटना जिले में पोस्टेड कार सवार इंस्पेक्टर और दारोगा जख्मी हो गए। लॉ की ट्रेनिंग करने बक्सर जा रहे कुहासे के कारण दोनों अफसरों की कार सड़क किनारे हाइवा से टकरा गयी। इसमें इंस्पेक्टर की हालत गंभीर है, जिन्हें पटना रेफर कर दिया गया है। वहीं दारोगा का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

घायलों में मुंगेर के कोतवाली थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव निवासी इंस्पेक्टर नीरज कुमार और गया के अहल बैरागी डिहरा गांव निवासी दारोगा धर्मेंद्र कुमार शामिल हैं। इंस्पेक्टर नीरज कुमार वर्तमान में पटना के शास्त्रीनगर, जबकि दारोगा धर्मेंद्र कुमार पटना के बाढ़ थाने में पदस्थापित हैं। दोनों फिलहाल बक्सर जिले के डुमरांव स्थित बीएमपी में लॉ की क्लास करने आते हैं।

दारोगा धर्मेंद्र कुमार के अनुसार क्लास बंद होने के कारण दोनों रविवार को पटना चले गये थे। सोमवार की सुबह दोनों अपनी कार से डुमरांव स्थित बीएमपी जा रहे थे। उसी दौरान छोटकी सासाराम स्थित पड़ाव के समीप अधिक कुहासा के कारण उनकी कार सड़क किनारे खड़ी हाईवे से टकरा गई। इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद इंस्पेक्टर नीरज कुमार को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

ranjna
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular