Homeबिहारआरा भोजपुरदवा लेकर घर लौट रहे ट्रैकमैन ट्रेन की चपेट में आने से...

दवा लेकर घर लौट रहे ट्रैकमैन ट्रेन की चपेट में आने से जख्मी, पटना रेफर

Ara Station – Trackman: आरा रेलवे स्टेशन के मेन लाइन पर सोमवार के दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से एक ट्रैकमैन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सदर अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है।

jay kumar
  • हाइलाइट :-
    • जख्मी ट्रैकमैन शाहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव निवासी 55 वर्षीय छितेश्वर यादव
    • प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया

Ara Station – Trackman खबरे आपकी आरा। स्थानीय आरा रेलवे स्टेशन के मेन लाइन पर सोमवार के दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से एक ट्रैकमैन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सदर अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है। जख्मी ट्रैकमैन शाहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव निवासी 55 वर्षीय छितेश्वर यादव हैं। वह आरा स्टेशन पर ट्रैकमैन के पद पर कार्यरत है।

परिजन उमेश कुमार ने बताया कि सोमवार की दोपहर वह आरा स्थित निजी क्लीनिक से अपना दवा लेकर ट्रेन से बिहिया गांव जाने के लिए आरा रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पार कर दो नंबर प्लेटफार्म पर जा रहे थे। उसी दौरान अप मेन लाइन पर ट्रेन की चपेट में आ गए। उससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular