HomeNewsबिहारविषपान से महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

विषपान से महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

Ara Dharhara Musahar Toli: घरेलू विवाद में विवाहिता ने खाया जहर, इलाज के दौरान घर पर ही मौत, मायके वालों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

  • हाइलाइट: Ara Dharhara Musahar Toli
  • शहर के धरहरा मुसहर टोली में मंगलवार की दोपहर घटी घटना
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

आरा के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत धरहरा मुसहर टोली में मंगलवार की सुबह एक 20 वर्षीया विवाहिता की जहर खाने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा मुसहर टोली (वार्ड नंबर-34) निवासी मो. शाहिद की पत्नी नाजिया खातून के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जहर का सेवन करने के बाद महिला की स्थिति बिगड़ गई और इलाज के क्रम में उसने घर पर ही दम तोड़ दिया।

इस घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके में शोक की लहर दौड़ गई। औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र स्थित अमझरशरीफ गांव निवासी मृतका के पिता मो. मुस्तकीम ने इस मामले में ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि अपनी बेटी नाजिया खातून का निकाह उन्होंने वर्ष 2024 में ही मो. शाहिद के साथ बड़े अरमानों से किया था।

परिजनों का आरोप है कि निकाह के कुछ महीनों बाद से ही नाजिया को घरेलू विवाद के कारण प्रताड़ित किया जाने लगा था। पिता के अनुसार, नाजिया के पति और उसकी सास द्वारा अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती थी, जिससे वह काफी तनाव में रहती थी।

मंगलवार की सुबह परिजनों को यह दुखद सूचना प्राप्त हुई कि उनकी बेटी की जहर खाने के कारण मृत्यु हो गई है। इस खबर को सुनते ही परिजन तत्काल अपनी बेटी के ससुराल धरहरा मुसहर टोली पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular