Homeआरा भोजपुरपीरोभोजपुर में सड़क हादसे के दौरान रोहतास के राजमिस्त्री की मौत

भोजपुर में सड़क हादसे के दौरान रोहतास के राजमिस्त्री की मौत

Rajpur Mor Accident: बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर जिले के इमादपुर थाना क्षेत्र के राजपुर मोड़ के समीप मंगलवार की सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक सवार रोहतास निवासी राजमिस्त्री को रौंद दिया।

  • हाइलाइट:Rajpur Mor Accident
  • इलाज के लिए तरारी पीएचसी ले जाने के दौरान तोड़ा दम
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • इमादपुर थाना क्षेत्र के राजपुर मोड़ के समीप मंगलवार की सुबह घटी घटना

आरा। बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर जिले के इमादपुर थाना क्षेत्र के राजपुर मोड़ के समीप मंगलवार की सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक सवार रोहतास निवासी राजमिस्त्री को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। इलाज के लिए तरारी पीएससी ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।

जानकारी के अनुसार मृतक रोहतास जिले के कच्छवां थाना क्षेत्र के घरवासडीह गांव निवासी पुटुक राम का 32 वर्षीय पुत्र श्रीराम पासवान उर्फ बूटा है। वह पेशे से राजमिस्त्री था।

इधर, मृतक के भाई जयराम ने ‘खबरे आपकी’ बताया कि मंगलवार की सुबह वह बाइक द्वारा अपने गांव से भोजपुर के बहुआरा गांव में राजमिस्त्री का काम करने के लिए जा रहे थे। उसी दौरान राजपुर मोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

स्थानीय पुलिस द्वारा उन्हें इलाज के लिए तरारी पीएचसी ले जाया गया। जहां इलाज उन्हें मृत घोषित कर दिया। तब पुलिस द्वारा इसकी सूचना मृतक के परिजनों को मिली। सूचना पाकर परिजन तरारी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular