Homeबिहारआराआरा गोपाली चौक: दिनदहाड़े दो महिलाओं ने पार कर दिए लाखों के...

आरा गोपाली चौक: दिनदहाड़े दो महिलाओं ने पार कर दिए लाखों के आभूषण

Ara Gopali Chowk: दिन के उजाले में आरा शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस वारदात से स्थानीय लोगों में चिंता व भय का माहौल है।

  • हाइलाइट: Ara Gopali Chowk
  • रास्ते में दो अज्ञात महिला टकराई और उड़ा ले गई 15 लाख का जेवर

आरा। नगर थाना क्षेत्र के गोपाली चौक के समीप दिनदहाड़े हुई चोरी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां दो अज्ञात महिलाओं ने बड़ी चालाकी से एक महिला के हैंडबैग से करीब 15 लाख रुपये के आभूषण पार कर दिए। यह वारदात 24 अप्रैल की दोपहर लगभग 3 बजे की है। भुक्तभोगी महिला ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, टाउन थाना क्षेत्र के गौसगंज विजयनगर निवासी अखिलेश सिंह की पत्नी रूबी सिंह ने पुलिस को दिए लिखित आवेदन में बताया है कि वे 24 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे अपनी बेटी के साथ श्रीराज ज्वेलर्स पहुंची थीं। वहां से वे अपने सोने के गहने लेकर एक हैंडबैग में रखे और दुकान से बाहर निकलीं। वे पैदल ही गोपाली चौक की ओर जा रही थीं कि रास्ते में अचानक दो अज्ञात महिलाएं उनसे आकर टकरा गईं।

Ara Gopali Chowk: बेटी ने देखा कि उनके हैंडबैग की चेन खुली हुई है

रूबी सिंह ने बताया कि उस समय उन्हें किसी अनहोनी का आभास नहीं हुआ। कुछ देर आगे बढ़ने पर गोपाली चौक के निकट उनकी बेटी ने देखा कि उनके हैंडबैग की चेन खुली हुई है। जब उन्होंने बैग की जांच की तो उसमें रखे आभूषण गायब थे। चोरी हुए सामानों की सूची में 30 ग्राम की सोने की दो चेन, 14.5 ग्राम का कान का झूमर, 15 ग्राम की तीन लेडीज अंगूठियां, 40 ग्राम का सोने का मंगलसूत्र और 10 ग्राम की दो जेंट्स अंगूठियां शामिल हैं। कुल मिलाकर चोरी गए आभूषणों की कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

दिन के उजाले में आरा शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस वारदात से स्थानीय लोगों में चिंता व भय का माहौल है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अज्ञात महिलाओं की पहचान की जा सके और मामले का जल्द से जल्द खुलासा किया जा सके।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular