HomeबिहारआराAra: समस्तीपुर के यात्री को चाकू भिड़ा छीन लिया मोबाइल और नगदी

Ara: समस्तीपुर के यात्री को चाकू भिड़ा छीन लिया मोबाइल और नगदी

आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड के समीप मंगलवार की रात्रि एक यात्री से चाकू के बल पर मोबाइल और पैसा छीनकर भाग रहे युवक को पुलिस ने दबोच लिया

Ara Nawada thana area: आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड के समीप मंगलवार की रात्रि एक यात्री से चाकू के बल पर मोबाइल और पैसा छीनकर भाग रहे युवक को पुलिस ने दबोच लिया

jay kumar
  • हाइलाइट :- Ara Nawada thana area
    • हो-हल्ला करने पर पुलिस की गश्ती वाहन ने खदेड कर पकड़ा
    • आरा नवादा थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड की घटना

आरा: नवादा थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड के समीप मंगलवार की रात्रि एक यात्री से चाकू के बल पर मोबाइल और पैसा छीनकर भाग रहे युवक को पुलिस ने दबोच लिया, उसके पास से लूटा गया मोबाइल, रुपया तथा चाकू बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला गौरैंया बाबा के मंदिर निवासी मोहन पासवान का पुत्र राहुल कुमार है।

इस संबंध में समस्तीपुर जिले के समस्तीपुर मुफस्सिल थाना अंतर्गत भुईधारा गांव निवासी रामबालक शर्मा के पुत्र रवि कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दिए गए आवेदन में उसने कहा कि 7 मई 24 को वह दिलदारनगर से ट्रेन द्वारा आरा जंक्शन पर उतरा। इसके बाद स्टेशन के बाहर खाना खाने के लिए रात्रि 10 बजकर 40 मिनट पर आया।

तभी एक युवक उसके पास आया और पेट में चाकू सटाकर मोबाइल और पैकेट में रखे 500 रुपये नकदी छीन लिया, उसके बाद पूर्व की दिशा में भागने लगा। थोड़ी दूर जाने के बाद भुक्तभोगी द्वारा हो हल्ला किया गया। इसी बीच नवादा पुलिस की गश्ती वाहन ने मोबाइल एवं पैसा छीनकर भाग रहे युवक को पकड़ लिया। गिरफ्तार को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular