Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर: भरौली पंचायत के सरपंच रवीन्द्र मिश्र का निधन, शोक की लहर

शाहपुर: भरौली पंचायत के सरपंच रवीन्द्र मिश्र का निधन, शोक की लहर

भोजपुर के शाहपुर प्रखंड अंतर्गत भरौली पंचायत के सरपंच रवीन्द्र मिश्र की अचानक हुई मौत से गांव व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

Bharauli – Sarpanch: भोजपुर के शाहपुर प्रखंड अंतर्गत भरौली पंचायत के सरपंच रवीन्द्र मिश्र की अचानक हुई मौत से गांव व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

jay kumar
  • हाइलाइट :- Bharauli – Sarpanch
    • अपनी व्यवहार को लेकर क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे रवीन्द्र मिश्र
    • भरौली पंचायत के सरपंच रवीन्द्र मिश्र संकीर्तन के जाने-माने कलाकार भी थे

आरा/शाहपुर: भोजपुर के शाहपुर प्रखंड अंतर्गत भरौली पंचायत के सरपंच रवीन्द्र मिश्र की अचानक हुई मौत से गांव व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। सरपंच रवीन्द्र मिश्र कर्मठ, जुझारू व संघर्षशील मजदूरों के अवाज सच्चे हितैषी व नेक इंसान के रूप में जाने जाते थे। कम उम्र में ही अपनी पहचान बना लोगों का दिल जीत लिया था और सरपंच के पद पर विराजमान हो गये।

सरपंच रवीन्द्र मिश्र संकीर्तन के जाने-माने कलाकार भी थे। इनके अचानक हुई मौत पर भरौली पंचायत की मुखिया दिव्या मिश्रा व समाजसेवी राजेश मिश्र ने परिजनों को आर्थिक मुआवजा दिलाने की मांग बिहार सरकार व जिला प्रशासन भोजपुर से की है। सरपंच संघ के जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य संतोष पासवान, शाहपुर के पूर्व मुख्यपार्षद बिजय कुमार सिंह, जेपी साह, हरेराम निराला, श्रीकांत यादव सहित कई शोक व्यक्त किया है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular